एवीजे हाइट्स सोसायटी का बिल्डर और 25 हजार के इनामी विनय जैन की अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली है। आरोपी को सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया था।
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह 250 से अधिक फ्लैट दो या दो से अधिक लोगों को बेचकर धोखाधड़ी कर चुका है। इन फ्लैटों पर लोन भी दिला दिए गए।
इसके चलते बैंक की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है। आरोपी ने एक नामी व्यक्ति पर दो फ्लैटों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि गैंगस्टर एक्ट में फरार दिल्ली के विवेक विहार निवासी विनय जैन किसी से मिलने क्षेत्र में आया है।