नोएडा पुलिस ने शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों की के बारे में बात करते हुए बुधवार को जानकारी दी कि पिछले 15 दिनों में हत्या, लूटपाट और दुष्कर्म के मामले में नोएडा और ग्रेटर नोएडा से 450 आरोपियों को गिरफ्ताप किया गया है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने 20 जुलाई को 'क्रिमिनल्स आउट' नाम से एक अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था की जांच में की गई।
गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी वैभव कृष्णा ने बताया कि 15 दिनों तक चले इस अभियान के दौरान लूट, डकैती, दुष्कर्म, अपहरण, वाहन चोरी और हथियार लूटने की वारदात समेत अन्य कई मामलों में संलिप्त 448 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान डकैती और हत्या के 38 मामलों की जांच भी पूरी की गई।
पुलिस के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार नकद, गहने, वाहन और मोबाइल फोन के लूटपाट के मामलों में कुल 71 आरोपी पकड़े गए हैं।साथ ही 10 हत्या के आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में से 19 ऐसे हैं जिनपर गैंगस्टर एक्ट लागू किया गया है।
पुलिस डाटा के मुताबिक 20 जुलाई से 5 अगस्त तक चले इस अभियान में एंकाउंटर के दौरान 14 आरोपी घायल हो गए, जबकि 10 हजार से लेकर एक लाख रुपए तक के 21 इनामी अपराधी दबोचे गए।