फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लॉक पिस्टल से लैस होगी नोएडा पुलिस

Fri, 13 Mar 2015 01:23 AM IST
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में बदमाशों के सामने अब गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमजोर नहीं पड़ेगी। पुलिस जवानों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किए जाने की योजना को तेजी से आगे बढ़ाए जाने पर जोर दिया जा रहा है। एसएसपी ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिख कर अत्याधुनिक हथियारों की मांग की है। बहुत जल्द पुलिसकर्मियों के हाथ में थ्री नॉट थ्री की जगह एसएलआर (सेल्फ लोडेड राइफल), इंसास, ग्लॉक पिस्टल होगी। उसके बाद शायद ही कोई बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार होने में कामयाब हो सके।
विज्ञापन


अपराधियों के पास अत्याधुनिक हथियारों की मौजूदगी चिंता का विषय है। पुलिस फोर्स पर अपराधियों के हमले की वारदात के मद्देनजर हथियारों के अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड़ की भी जरूरत है। इस बारे में शासन व डीजीपी मुख्यालय से पुलिस अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश लगातार दिए जा रहे हैं। बुधवार को सरेशाम बदमाशों ने आधुनिक हथियारों से पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

पुलिसकर्मी जब तक अपनी थ्री नॉट थ्री बंदूक लोड कर जवाबी फायर करते तब तक तो वह बदमाश बाइक से फरार हो गए। अभी थानों में ज्यादातर पुलिसकर्मियों के पास थ्री नॉट थ्री बंदूकें ही हैं। ऐसे में एसएसपी ने जो प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा है उसमें इंसास, एसएलआर, एमपी-3 वेपन और ग्लॉक पिस्टल दिए जाने की बात कही गई है। राष्ट्रीय राजधानी से सटे होने की वजह से गौतमबुद्ध नगर जिला काफी सेंसटिव भी माना जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में यहां पर जल्द ही अत्याधुनिक हथियार दिए जाने पर सहमति बन सकती है। मालूम हो कि, उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना के तहत गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, आगरा और मेरठ आदि शहरों में पुलिस के हाईटेक होने की बात कही गई थी। इसके तहत पुलिस को अत्याधुनिक संसाधनों और उपकरणों से लैस किया जाने का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा गया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें