फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी के 2 गार्डों की हत्या मामला : पुलिस के हाथ खाली, इन 10 सवालों के अब भी नहीं मिले जवाब

Sat, 22 Sep 2018 01:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-1 के पंजाब नेशनल बैंक में बृहस्पतिवार रात लूटपाट के इरादे से घुसे दो बदमाशों ने विरोध करने पर दो सिक्योरिटी गार्ड की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। हालांकि, वे लूट में कामयाब नहीं हो सके। शुक्रवार सुबह गार्डों के शव बैंक के गार्ड रूम से बरामद किए गए। दोनों बदमाश गार्ड की वर्दी में थे। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-1 के सी-13 में पीएनबी की शाखा है। यहां बैंक का मंडल कार्यालय और प्रिंटिंग व स्टेशनरी विभाग का मुख्यालय भी है।

विज्ञापन


रात करीब 2:15 बजे दो बदमाश बिल्डिंग में दाखिल हुए। इसके बाद गार्ड रूम में घुसकर मैनपुरी (यूपी) के मुकेश यादव और भोजपुर (बिहार) के मुंद्रिका प्रसाद की हत्या कर दी। फिर दोनाें बेसमेंट में गए और स्ट्रांग रूम तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। 

बदमाश मुख्य प्रबंधक के कमरे का ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरे की एक डीवीआर ले गए, लेकिन दूसरी डीवीआर बच गई। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश बैंक में घुसते दिखाई दे रहे हैं। दोनों की उम्र 18 से 20 वर्ष के आसपास है। अब इस मामले में कई ऐसे सवाल उठ रहे हैं जिनका पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन


इन 11 सवालों के जवाब बाकी
1. बैंक लूट करने आए बदमाशों के पास कोई हथियार नहीं था, न ही कोई औजार।
2. बदमाशों ने बैंक में रखे रजिस्टर भी फाड़ डाले, आखिर रजिस्टर को क्यों फाड़े। क्या इससे पहचाने जाने का डर था। कहीं ऐसा तो नहीं कि लूट के बहाने कोई ऐसा दस्तावेज बैंक में हो, जिसे बदमाश लेने आए हों।
3. मृतकों के पास दो मोबाइल थे, एक मोबाइल अब तक नहीं मिला। किसके पास है यह मोबाइल।
4. बदमाश बैंक के सभी फ्लोर पर और बैंक प्रबंधक के कमरे तक गए। इस दौरान सेंसर अलार्म सिस्टम काम नहीं कर रहा था।
5. बदमाशों की संख्या दो थी या अधिक, अभी तक स्पष्ट नहीं।

पास वाली कंपनी के सुरक्षा गार्डों को भनक क्यों नहीं लगी

- फोटो : लाल सिंह
6. पास वाली कंपनी पवन हंस के सुरक्षा गार्डों को घटना की भनक क्यों नहीं लगी।

7. बैंक में तोड़फोड़ के दौरान शोर जरूर हुआ होगा, किसी को सुनाई क्यों नहीं दिया।

8. बदमाश एक से दो घंटे तक बैंक में रहे, लेकिन रात के वक्त पुलिस चेकिंग के लिए क्यों नहीं पहुंची।

9. बदमाशों ने जाते समय ही गार्डों की हत्या की या बाहर आते समय, अभी स्पष्ट नहीं।

10. अगर गार्डों के पास हथियार होते तो वारदात रोकी भी जा सकती थी, रात करे सिक्योरिटी एजेंसी ने बिना हथियार गार्ड क्यों तैनात किए।
विज्ञापन

टाइम लाइन

pnb guard murder in noida - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार रात 2.07 बजे: बदमाश बैंक परिसर में दाखिल हुए। 3:45 बजे: बैंक से निकले।
शुक्रवार सुबह 7:30 बजे: माली फूल लेकर आया, लेकिन आवाज लगाने पर गार्ड नहीं आए।
7:40 बजे: माली ने बैंक मैनेजर को सूचना दी।
8:00 बजे: पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों के शव बरामद किए।
8:50 बजे: पुलिस के अधिकारी व फॉरेंसिक टीम पहुंची।
11:40 बजे: एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा मौके पर पहुंचे।
शाम 5:30 बजे: दोनों मृत गार्डों का पोस्टमार्टम हुआ।
7:15 बजे: दोनाें पीएनबी बैंक आगे रखकर प्रदर्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें