20 सितंबर की रात लूट के प्रयास व हत्या करने के बाद बदमाश दिल्ली व अन्य स्थानों पर फुटपाथ पर सोते रहे। इससे पुलिस इन्हें ट्रेस नहीं कर पा रही थी। हालांकि, पुलिस के पास घटना के बाद ही इनमें से कुछ बदमाशों के नाम आ गए थे।
सूखे पेड़ के सहारे की एंट्री
पंजाब नेशनल बैंक से सटा हुआ केनरा बैंक भी है। बदमाश ऑटो से आने के बाद कुछ देर बैंक के आसपास घूमते रहे। फिर आकिल व दिनेश केनरा बैंक के कैंपस में घुसे। वहां सूखे पेड़ के सहारे पंजाब नेशनल बैंक में दाखिल हो गए। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।
डीवीआर नहीं हुई बरामद
बदमाश बैंक के अंदर से सीसीटीवी की डीवीआर ले गए थे, लेकिन अब तक पुलिस को डीवीआर नहीं मिली है। डीवीआर बरामद करने के लिए पुलिस कोर्ट में आरोपियों के रिमांड के लिए आवेदन करेगी।
ये था मामला
बदमाशों ने 20 सितंबर की रात सेक्टर एक स्थित पीएनबी बैंक में घुसकर लूटपाट का प्रयास किया था। आरोपियों ने बैंक में तैनात दो सुरक्षा गार्डों की पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने बैंक के स्ट्रांग रूम को तोड़ने का भी प्रयास किया था।