उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने मंगलवार को स्कूल के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
सीओ ने बताया कि केएम पब्लिक स्कूल के मालिक अमित भाटी समाजवादी पार्टी के नेता हैं। स्कूल अवैध रूप से चलाया जा रहा था। जांच के दौरान यह पता चला कि स्कूल के पास ही देशराज के खाली पड़े प्लॉट में निर्माण कार्य चल रहा था, जहां जेसीबी से मिट्टी डाली जा रही थी और मिट्टी के दबाव के चलते स्कूल की दीवार गिर गई।
उन्होंने बताया कि बच्चे जब स्कूल के प्रांगण में धूप में बैठकर परीक्षा दे रहे थे तभी यह हादसा हुआ। घटना के विरोध में मारे गये छात्रों के परिजन ने सोमवार शाम मुआवजे की मांग को लेकर सलारपुर यू-टर्न के पास जाम लगाया।
मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्रा ने परिजन को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतक छात्रों के परिजन को चार- चार लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है तथा घायल छात्रों का उपचार सरकार करायेगी।