नोएडा के पार्कों में निकल रहे विषखापर
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-108 : अधिकारी ने सुनीं समस्याएं
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी राजीव त्यागी ने बुधवार को सेक्टर-108 का दौरा किया। इस दौरान फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और महासचिव केके जैन मौजूद रहे।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रामवीर शर्मा ने बताया कि अधिकारियों से सेक्टर की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में इंद्रजीत सिंह, बृजमोहन त्यागी, अनुज त्यागी, राजबीर भड़ाना, दिनेश त्यागी, मोहित अग्रवाल मौजूद रहे।
एओए पदाधिकारियों ने दी विधायक को बधाई
नोएडा सेवन एक्स सोसाइटी के निवासी और पदाधिकारियों ने बुधवार को विधायक पंकज सिंह से मिलकर प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। देवेंद्र सिंह ने बताया इस दौरान संवरजीत सिंह, एओए अध्यक्ष सुपरटेक केपटाउन अरुण शर्मा, राहुल, वीरेंद्र सिंह, दीपक अध्यक्ष इलीट सोसाइटी-77 के सुनील डगवाल, और जितेंद्र मौजूद रहे।