कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए नोएडा प्राधिकरण ने कवायद शुरू की है। इसके अंतर्गत आरडब्ल्यूए, एओए और गांवों में लोगों द्वारा बनाए गए आइसोलेशन सेंटर को ऑक्सीजन मुहैया कराई जाएगी। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार से इसकी शुरुआत हो गई।
सिलिंडरों की रिफिलिंग के लिए सेक्टर-93 बी के सामुदायिक केंद्र में व्यवस्था की गई है। सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि आरडब्ल्यूए और एओए की ओर से संचालित आइसोलेशन सेंटर को एक निर्धारित प्रारूप पर ऑक्सीजन रिफिल के लिए आवेदन करना होगा। खाली सिलिंडर जमा करने की अवधि सोमवार से शनिवार तक शाम 3 से 6 बजे तक होगी। वहीं, रिफिल सिलिंडर का वितरण सोमवार से शनिवार को सुबह 8 से 11 बजे तक होगा। 24 से 36 घंटे में रिफिल सिलिंडर देने का दावा किया गया है।
केंद्र पर रिफिलिंग के लिए इनसे करें संपर्क
नरोत्तम सिंह, प्रबंधक - 9205691111 - सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
योगेंद्र कसाना, प्रबंधक - 9205691285 - मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार
असुविधा होने पर इन अधिकारियों को मिलाएं फोन
संतोष उपाध्याय, ओएसडी - 9205009270 - नोडल अधिकारी
इंदु प्रकाश सिंह, ओएसडी - 9205166488 - समन्वयक
मुकेश वैश्य, वरिष्ठ प्रबंधक - 9205691087 - व्यवस्थापक
एसपी सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक - 9205691020 - व्यवस्थापक
69 सिलिंडर का किया गया वितरण
नोएडा में बुधवार को 69 ऑक्सीजन सिंलिंडर का वितरण किया गया। इसमें सेक्टर-74 सुपरटेक केपटाउन, आम्रपाली जोडिएक, लोटस बुलेवर्ड, स्टेलर ग्रीन अपार्टमेंट, प्रतीक विस्टीरिया, प्रतीक लॉरियल, एक्सप्रेस व्यू अर्पाटमेंट, पार्श्वनाथ प्रेस्टीज, अरावली अपार्टमेंट, सेक्टर-135, 39, 40, 30 आरडब्ल्यूए, सिल्वर सिटी सेक्टर-93 शामिल रहे।
197 सिलिंडर रिफिलिंग के लिए भेजे गए
प्राधिकरण को सोमवार को 69, मंगलवार को 99 और बुधवार को 98 खाली सिलिंडर मिले। इनमें से पहले दिन वाले सिलिंडर रिफिल कराकर वितरित कर दिए गए हैं। वहीं, बाकी सिलिंडर भरने के लिए हरिद्वार और अन्य स्थानों पर भेजे गए हैं।