फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: अब रेनबो नाम से जाना जाएगा सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन, एनएमआरसी ने लिया फैसला

Wed, 24 Jun 2020 10:55 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन - फोटो : ani
विज्ञापन

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर रेनबो रख दिया है। यह स्टेशन विशेष तौर पर ट्रांसजेंडरों को समर्पित होगा। यहां उनके लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं होंगी। एमडी रितु माहेश्वरी के मुताबिक, एनएमआरसी को व्यक्तिगत तौर पर और एनजीओ की ओर से कई सुझाव मिले हैं। 

विज्ञापन


इसमें लोगों ने स्टेशन के लिए कई नाम सुझाए। इन सुझावों को ध्यान में रखते हुए इस स्टेशन का नाम रेनबो रखा गया है। ट्रांसजेंडर समुदाय को सशक्त बनाने के लिए इस तरह का प्रयास शुरू किया गया है। एनएमआरसी इस समुदाय के लोगों को रोजगार दिलाने की कोशिश भी शुरू करेगा ताकि यह लोग आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें