फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा मेट्रो प्रोजेक्टों को अप्रूवल जल्द

Sat, 21 Dec 2013 10:54 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉटेनिकल गार्डेन से कालिंदीकुंज और सिटी सेंटर से सेक्टर 62 तक की मेट्रो परियोजनाओं को जल्द ही सरकारी मंजूरी मिलने के आसार हैं। शुक्रवार को नोएडा आए आईडीसी आलोक रंजन ने यह आश्वासन दिया।
विज्ञापन


आईडीसी ने बताया कि बॉटेनिकल गार्डेन मेट्रो परियोजना का फाइनल एमओयू शासन के पास है। इस पर बहुत जल्द मंजूरी मिल जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि इन दोनों ही मेट्रो परियोजनाओं का निर्माण समय से पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं का निर्माण डीएमआरसी ही करेगी। उन्होंने एनएमआरसी का जल्द गठन किए जाने का संकेत भी दिए। प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमण ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो परियोजना का काम भी जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बॉटेनिकल गार्डेन से कालिंदीकुंज तक 3.962 किलोमीटर लंबे मेट्रो रूट को 629 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाना है। सिटी सेंटर से सेक्टर 62 तक के रूट की लागत 1356 करोड़ रुपये है। इसमें नोएडा व केंद्र की हिस्सेदारी 80:20 के अनुपात में है।

शासन स्तर पर लंबित परियोजनाओं की समीक्षा
आईडीसी ने प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ गोल्फ कोर्स में समीक्षा बैठक भी की। बैठक में शासन स्तर पर लंबित परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। प्राधिकरण अधिकारियों ने मेट्रो परियोजनाओं के अलावा 37.50 क्यूसेक गंगाजल, जिला संयुक्त चिकित्सालय, एससी-एसटी छात्रावास सहित अन्य परियोजनाओं का ब्योरा दिया। तीन बजे से शुरू हुई बैठक करीब एक घंटे चली। इसमें सभी अधिकारी मौजूद रहे।

प्राधिकरण में नहीं हुआ कामकाज
आईडीसी के दौरे और बैठक के चलते शुक्रवार को प्राधिकरण में जनता से जुड़े कामकाज नहीं हो सके। सभी अधिकारी आईडीसी के दौरे में ही व्यस्त रहे। वहीं, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश के चलते दफ्तर बंद रहेगा। ऐसे में अब मंगलवार को ही जनता से जुड़े कामकाज हो सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें