नोएडा में साइबर ठगों ने डेबिट कार्ड क्लोन कर एक शख्स के खाते से एक लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। जबकि डेबिट कार्ड पीड़ित के पास ही था। शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-11 निवासी आलोक कुमार का इंडसइंड बैंक में खाता है।
विज्ञापन
रविवार रात को उनके खाते से एक लाख रुपये निकल लिए गए। रात में तीन एसएमएस आने पर उन्हें इस बात का पता चला। कोतवाली पुलिस कार्ड क्लोनिंग का मामला बताकर जांच कर रही है।