युवती के साथ कुछ अन्य लोग भी इसमें शामिल हैं, जो युवती के आरोप लगाने के बाद पीड़ित पर दबाव बनाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी युवती ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक व्यक्ति पर इसी तरह से फर्जी केस दर्ज कराया था और बाद में रुपये लेकर समझौता कर लिया। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं।
पंचायत में चौकी प्रभारी समेत कोतवाली के तीन दरोगा भी मौजूद रहे। लोगों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है। वहीं, जेवर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एक युवती ने एक वीडियो के आधार पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।
अदालत में युवती के बयान दर्ज कराए जाएंगे। लोगों द्वारा युवती पर लगाए आरोपों की भी जांच कराई जाएगी। जांच में अगर युवती पर लगे आरोपों की पुष्टि होती है, तो कार्रवाई की जाएगी।