फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने अश्लील वीडियो बनाए जाने से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, एक परिवार देता था वायरल करने की धमकी

Wed, 28 Aug 2019 04:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
जावेद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग से परेशान मुरादनगर के युवक ने सिहानी गेट थाना क्षेत्र के होटल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो वहां सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने एक परिवार पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हुए थे।

विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर युवक व उसके माता-पिता सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुरादनगर निवासी जावेद (23) प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। परिजनों के मुताबिक जावेद काफी समय से तनाव में चल रहा था, लेकिन परिवार में किसी को कुछ बताता नहीं था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार को वह गाजियाबाद आया था। रात करीब 8-9 बजे उसने परिजनों को फोन करके कहा कि वह थोड़ी देर में घर पहुंच जाएगा। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने फोन किया, लेकिन वह बंद हो चुका था।

विज्ञापन

करंट लोकेशन के जरिए होटल पहुंचे परिजन

सिहानी गेट एसएचओ उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि युवक शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक होटल में सोमवार रात करीब 9 बजे आया और परिजनों को वॉट्सएप पर करंट लोकेशन भेजकर मोबाइल बंद कर लिया। रातभर मोबाइल बंद आने के बाद परिजन सुबह लोकेशन की मदद से होटल पहुंच गए। होटल कर्मियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो जावेद का शव रस्सी के फंदे से पंखे पर लटका था।

नंदग्राम के परिवार पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
एसएचओ ने बताया कि कमरे में सुसाइड नोट मिला, जिसमें जावेद ने लिखा है कि कुछ दिन पहले नंदग्राम निवासी प्रवीन शर्मा ने अपने परिवार के साथ मिलकर नशीला पदार्थ देकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर प्रवीन शर्मा का परिवार उसे ब्लैकमेल करने लगा। जावेद ने आरोप लगाया है कि उक्त लोगों ने पहले उससे एक लाख रुपये लिए। बाद में उसके दस्तावेजों पर 1.15 लाख का लोन ले लिया।

न्याय के लिए न्याय दिलवा दो
आरोपी लोन की किश्त भी नहीं भर रहे। रुपये मांगने पर आरोपी उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। आरोपियों की वजह से मानसिक व आर्थिक रुप से परेशान चल रहा है। अंत में उसने लिखा कि न्याय के लिए उसे न्याय दिलवा दो। एसएचओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर नंदग्राम निवासी प्रवीण शर्मा, उसके माता-पिता, बेटे अमित शर्मा व जेम्स नाम के व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें