फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग से हड़कंप, लपटें उठने से पहले यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Thu, 24 Sep 2026 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। बस नोएडा से करीब 34 किलोमीटर आगे पहुंची थी, तभी उसमें आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
बस में लगी आ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। बस नोएडा से करीब 34 किलोमीटर आगे पहुंची थी, तभी उसमें आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


आग लगने का पता चलते ही यात्रियों ने समय रहते बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस को धू-धूकर जलता देख एक्सप्रेसवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस आग की लपटों से घिरी नजर आ रही है।

सूचना मिलने पर जेवर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, हादसे में किसी यात्री के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के बाद बस में सवार सभी यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बस में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। आग की वजह तकनीकी खराबी थी या कोई अन्य कारण, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

एक यात्री ने बताया कि मैं सो रही था तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया। जब मैं जागी, तो वहां पहले से ही बहुत भीड़ थी। मैंने अपना कोई सामान नहीं उठाया; यहाँ तक कि जूते भी नहीं पहने। बस अपना फोन लिया और बाहर निकली। इतनी भीड़ थी कि लोग एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे। मुझे भी धक्के लगे और आखिरकार किसी ने मुझे बाहर खींच लिया। उसके बाद मुझे कुछ भी याद नहीं। चारों तरफ धुआं था। अफरा-तफरी मची हुई थी और बाहर निकलना बहुत मुश्किल था... इतना धुआं था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था; लोग अंदर दम घुटने से परेशान थे। बहुत कम लोग ही बच पाए, सिर्फ वही जो धक्का-मुक्की के बीच रास्ता बनाकर निकल सके... कई लोगों की जान चली गई... मेरे पीछे भी काफी लोग थे जो शायद बाहर नहीं निकल पाए, क्योंकि मैं खुद भी काफी देर से बाहर निकल पाई। 


एक अन्य यात्री ने बताया कि जब मैं सो गया था, तो किसी ने मुझे जगाकर बताया कि बस में आग लग गई है, और हम सब बाहर निकलने के लिए हड़बड़ी में भागे। वहां से निकलना आसान नहीं था; बहुत धुआं था। घबराहट के बीच हम किसी तरह बाहर निकल पाए। बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें