फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Fire: सोसाइटी के दो फ्लैट और रेस्तरां में लगी भीषण आग, 24 लोगों को सुरक्षित निकाला; दहशत में रहे 200 लोग

Sat, 06 Jun 2026 01:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में एसी में शॉर्ट सर्किट से 12वीं मंजिल पर दो फ्लैट में आग लगी। इसमें दंपती व दो बच्चों को सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन
सेक्टर 75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में एक फ्लैट में आग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में शुक्रवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर भीषण आग लग गई। दोनों जगहों पर कुल 24 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में एसी में शॉर्ट सर्किट से 12वीं मंजिल पर दो फ्लैट में आग लगी। इसमें दंपती व दो बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। वहीं सेक्टर-52 की इमारत के भूतल पर चल रहे रेस्तरां में आग लग गई। वहीं चौथे माले में चल रहे पीजी से 20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। दोनों स्थानों पर आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन


आईवी काउंटी सोसाइटी की 12वीं मंजिल के फ्लैट संख्या 1204 में अंकित अग्रवाल परिवार के साथ रहते हैं। अचानक एसी में शॉर्ट सर्किट होने से शुरू हुई आग देखते ही देखते पूरे फ्लैट में फैल गई। आग ने फ्लैट संख्या 1203 को भी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर सर्विस को सूचना दी। पुलिस और दमकल कर्मियों ने सबसे पहले फ्लैट के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। फायर सर्विस की टीम ने घर में फंसे पति-पत्नी और दोनों बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतमबुद्धनगर प्रदीप कुमार के अनुसार आग एसी में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। दमकल विभाग की छह गाड़ियों की मदद से आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। आग लगने से फ्लैट में रखे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

वही सेक्टर-52 स्थित शताब्दी विहार के पास बने कॉम्प्लेक्स में भी शुक्रवार सुबह को आग लगने से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। सेक्टर-52 स्थित एक कॉम्प्लेक्स के अंदर संचालित रेस्तरां में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद परिसर में धुआं फैलने लगा। रेस्तरां के ठीक ऊपरी माले पर पीजी है। इसमें कई लोग सुबह सो रहे थे। आग और धुआं के बीच ऊपर कई लोग फंस गए। दमकल कर्मियों ने स्थिति का जायजा लेने के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फायर सर्विस की टीम ने अलग-अलग दल बनाकर कॉम्प्लेक्स के भीतर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान चलाया। इस दौरान कुल 15 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण रेस्तरां में लगे फ्रीजर में हुआ शॉर्ट सर्किट पाया गया है। फ्रीजर से निकली चिंगारी के कारण आग फैल गई थी।
विज्ञापन

सोसाइटी के टावर से निकले 200 से अधिक लोग

  • आईवी काउंटी में आग इतनी भयावह थी कि अगल बगल व ऊपर नीचे के फ्लैट में रहने वाले लोग बाहर निकल आए। टावर में रहने वाले करीब दो सौ से अधिक लोग आग के डर से नीचे उतर गए।

लिफ्ट की बंद, सीढ़ी से भागे लोग
28 मंजिल की सोसाइटी आईवी काउंटी में आग लगने के बाद लिफ्ट बंद कर दी गई। लोग सीढि़यों से लोग नीचे उतरने लगे। कई लोगों ने एक दूसरे को सहारा दिया। नीचे जाकर खुले में जाकर लोग बैठ गए। आग पूरी तरह बुझने के बाद लोग अपने फ्लैट में पहुंचे।

चार मंजिला भवन में रेस्तरां से लेकर पीजी तक
सेक्टर-52 के चार मंजिला भवन में कई गतिविधियां संचालित होती हैं। ग्राउंड फ्लोर पर रेस्तरां, दूसरी मंजिल पर बैंक और मेडिकल क्लिनिक, तीसरी मंजिल पर कार्यालय तथा चौथी मंजिल पर पीजी संचालित है। जिस समय आग लगी, उस समय रेस्तरां बंद था। वहां कोई कर्मचारी या ग्राहक मौजूद नहीं था। दूसरी और तीसरी मंजिल पर भी लोगों की मौजूदगी नहीं थी। केवल चौथी मंजिल स्थित पीजी में लोग रह रहे थे। जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग की भयावहता को देखते हुए नजदीकी अस्पतालों से एंबुलेंस भी बुलाई गई थी।

फ्लैट के अंदर रखा सारा सामान जला
सोसाइटी में लगी आग में करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हालांकि आग की वजह से फ्लैट संख्या 1204 के अंदर रखा अधिकांश घरेलू सामान जलकर राख हो गया। फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य घरेलू वस्तुओं को भारी नुकसान पहुंचा है। सीएफओ ने बताया कि सोसाइटी में मौजूद फायर सेफ्टी सिस्टम के सही तरीके से काम करने से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें