बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को कोतवाली फेज टू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मां ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में आरोपी फरार चल रहा था। कोतवाली फेज टू के प्रभारी निरीक्षक फरमूद अली ने बताया कि महिला ने पिछले दिनों थाना फेज टू में शिकायत दर्ज कराई थी।
महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी के साथ पति शराब के नशे में काफी समय से दुष्कर्म कर रहा है। विरोध करने पर उसे और बेटी को जान से मारने की धमकी भी देता है। पुलिस ने बुधवार को फेज टू बस स्टैंड के पास से आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
वृंदा शुक्ला, डीसीपी महिला सुरक्षा नोएडा ने बुधवार को जानकारी दी है कि 24 जुलाई को एक महिला द्वारा सूचना दी गई थी कि उसके पति ने शराब के नशे में कई बार उसकी 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर चुका है।
डीसीपी ने बताया कि लोक लाज के डर से वो ये सूचना पुलिस को नहीं दे पाई। तहरीर के हिसाब से मामला दर्ज कर बुधवार को अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है।