फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में किसानों से सीधे जमीन खरीदने के फैसले से नोएडा के दर्जन भर गांवों में स्थित 2500 एकड़ जमीन के मालिकों को फायदा मिलेगा। नोएडा में जमीन अधिग्रहण को लेकर विवाद होते रहते हैं। अधिग्रहित और गैर अधिग्रहित जमीन पर अवैध निर्माण भी तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन


वहीं, राज्य  सरकार ने जमीन अधिग्रहण बिल के मसौदे को मंजूरी तो दे दी है, मगर जब तक लागू होगा तब तक नोएडा में बची जमीन के ज्यादातर हिस्से पर अवैध निर्माण हो चुका होगा। ये ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने किसानों से सीधे जमीन खरीदने का निर्णय लिया है।

प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमण ने बताया कि 3960 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से जमीन का रेट तय किया है। अगर किसान पांच फीसदी आवासीय भूखंड नहीं लेता है तो उसे 1100 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से अतिरिक्त पैसा मिलेगा। एक अगस्त 2014 से अधिग्रहित होने वाली जमीन से जुड़े किसानों को 5060 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से दाम मिलेंगे।
विज्ञापन

कब से लागू होगा ये नियम

ये 2500 एकड़ जमीन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और हिंडन नदी के आसपास हैं। अगर डूब क्षेत्र की जमीन भी शामिल कर लें तो भूमि काफी ज्यादा हो जाएगी। पुश्तैनी व गैर पुश्तैनी का भेदभाव खत्म होने से सभी किसानों को एकसमान लाभ मिलेगा। अब तक गैर पुश्तैनी किसानों को न तो पांच फीसदी आवासीय भूखंड मिलता था। साथ ही पुश्तैनी के मुकाबले दस फीसदी मुआवजा भी कम मिलता था।

यह प्रावधान एक जनवरी 2014 से लागू माना जाएगा। पांच फीसदी आवासीय भूखंड पाने वाले 2000 से ज्यादा किसानों को अब पैसा लेने का भी विकल्प मिल गया है। जिस सेक्टर में पांच प्रतिशत आवासीय प्लॉट उपलब्ध हैं, किसान वहां के आवंटन दर के बराबर पैसा ले सकेंगे।

हालांकि विकास शुल्क और लीज रेंट की रकम काट ली जाएगी। उदाहरण के तौर पर सेक्टर 144 में जिन किसानों को प्लॉट दिया जाना है, अगर वे चाहें तो वहां के आवंटन दर (34900 रुपये प्रति वर्ग मीटर) के हिसाब से पैसा ले सकते हैं। प्रेसवार्ता में एसीईओ वीके पवार व पीके अग्रवाल, डीसीईओ अखिलेश सिंह व राजेश प्रकाश, ओएसडी मनोज राय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

करंट लगने से युवक बचा पर घोड़ी मरी

ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके के मौहल्ला किदवई नगर में प्लाट में मिट्टी का भराव करते समय बिजली के खंभे से छू जाने से लगे करंट से घोड़ी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार-दादरी कोतवाली के नगर में नई आबादी के फैज-ए-आम मदरसे के पास एक प्लाट में मीनू अपनी घोड़ी से मिट्टी का भराव कर रहा था।

मंगलवार को जब वह प्लाट में मिट्टी डालने के बाद घोड़ी रास्ते में खडे़ बिजली के खंभे से छू गई। बिजली का करंट लगने पर उसकी मौत हो गई।

घोड़ी के साथ चल रहा मीनू बच गया। खंभे में बिजली का करंट उतरने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना बिजली विभाग को देकर बिजली बंद कराई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें