फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरखा के किसानों ने रोका बिल्डरों का काम

Sat, 22 Feb 2014 08:41 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सोरखा के किसानों ने शुक्रवार को चार बिल्डरों का काम रुकवा दिया। ये किसान गांव में विकास कार्य न होने से नाराज हैं। काम रुकवाने केबाद किसान स्पोर्ट्स सिटी में अनिश्चितकालीन धरने पर भी बैठ गए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण सुबह दस बजे सोरखा गांव के बाहर एकत्र हुए। वहां से सेक्टर-118 में दो बिल्डरों का काम बंद करवा दिया। साइट से मजदूरों का भगा दिया। इसके बाद सेक्टर-117, 113 और 79 में चल रहे प्रोजेक्टों के काम भी बंद करवा दिए।

दो थानों की पुलिस व दो गाड़ी पीएसी भी मौके पर पहुंच गई। विरोध प्रदर्शन करने में महिलाएं भी शामिल रहीं।  काम बंद करवा रहे ग्रामीणों की अगुवाई कर रहे ग्राम प्रधान नरेश यादव का कहना है कि प्राधिकरण को गांव के विकास से जुडे़ 16 मांगों की सूची सौंपी गई थी, जिनमें इंटर कॉलेज, बारातघर, स्टेडियम, श्मशान घाट, अंबेडकर पार्क, पंचायत घर, किसानों को पांच फीसदी आवासीय भूखंड के रूप में सेक्टर-115 व 118 में कब्जा, आबादी बैक लीज आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


20 फरवरी तक इन पर काम शुरू कराने को कहा गया था। प्राधिकरण ने किसी भी मांग को पूरा नहीं किया। उल्टे यह जवाब भी भेज दिया कि जमीन उपलब्ध नहीं है। इसलिए गांव में बारातघर, इंटर कॉलेज, स्टेडियम आदि नहीं बनाया जा सकता है।

इन मांगों को मनवाने के लिए ही आंदोलन शुरू किया गया है। जब तक प्राधिकरण इन कामों को शुरू नहीं करवा देता, तब तक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे। काम बंद करवाने से दस हजार फ्लैटों के निर्माण पर असर पड़ने का अनुमान है। धरने में मुकेश यादव, भूलेराम, कर्मवीर, सूबे सिंह, श्याम सिंह, जितेंद्र यादव, रामवीर मुखिया, प्रमोद शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें