फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा : मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, देसी तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद

Mon, 20 Jul 2020 06:12 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली से सटे नोएडा के थाना फेस-3 पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया । बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस-3 पुलिस को रविवार रात सेक्टर 63 में मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध लोग आते हुए दिखाई दिए और पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने इसकी अनदेखी करते हुए गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई जो बदमाश के पैर में लगी है। अधिकारी ने बताया कि उसकी पहचान यूनिस मलिक के रूप में की गई है और वह गाजियाबाद जिले के लाल कुआं का रहने वाला है ।
विज्ञापन


उन्होंने बताया यूनिस का एक और साथी संजीव मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अपर उपायुक्त ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।

अधिकारी ने बताया कि बदमाश मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लूट करने की फिराक में घूम रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार यूनुस के खिलाफ लूटपाट, चोरी व अवैध हथियार रखने के गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जिलों में 12 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें