फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जाने वालों के लिए अच्छी खबर: धनतेरस से छठ तक यात्रियों के लिए खास सुविधा, नोएडा डिपो ने 20 बसें रखीं रिजर्व

Fri, 25 Oct 2024 04:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

त्योहारों पर बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने शहर लौटते हैं। ऐसे में साधनों की कमी या फिर गड़बड़ होने पर यात्रियों को पेराशानी का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते नोएडा बस डिपो ने यात्रियों की सहूलियत के लिए विशेष कदम उठाए हैं। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए 20 अतिरिक्त बसों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस, दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों के मौके पर अपने घर जाने वाले लोगों की संख्या में भारी इजाफा होता है। हर साल इस दौरान यात्रियों की भीड़ बसों और ट्रेनों में इतनी बढ़ जाती है कि बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं बचती। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए नोएडा बस डिपो ने यात्रियों की सहूलियत के लिए विशेष कदम उठाए हैं। इस बार नोएडा से विभिन्न राज्यों और शहरों के लिए जाने वाले यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए 20 अतिरिक्त बसों को रिजर्व में रखा गया है।

विज्ञापन




नोएडा बस डिपो के अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि लोग आराम से अपने घर पहुंच सकें। अधिकारी लगातार यह सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इन अतिरिक्त बसों के जरिए यात्रियों को समय पर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुविधा का लाभ कैसे लें...
यात्रियों को इन अतिरिक्त बस सेवाओं का लाभ लेने के लिए बस स्टैंड पर टिकट बुकिंग के समय ही जानकारी मिल जाएगी। इस सुविधा से उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जिन्हें अक्सर त्योहारों के दौरान भारी भीड़ और सीट की अनुपलब्धता का सामना करना पड़ता है।

त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या
हर साल धनतेरस से छठ तक बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने शहर लौटते हैं। ऐसे में नोएडा बस डिपो का यह कदम यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें