फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और मुसीबत में फंसा मायावती का करीबी

Fri, 28 Nov 2014 08:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इनकम टैक्स के छापे के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के करीबी यादव सिंह को नोएडा प्राधिकरण के सभी पदों से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह यादव सिंह के करीबी राजेंद्र मोनोचा के घर में भी इनकम टैक्स ने छापा मारा और उसकी ऑडी से 10 करोड़ रुपये बरामद किए। बृहस्पतिवार को यादव के 20 ठिकानों पर छापा मारा गया था।

इसके बाद नोएडा प्राधिकरण ने तत्काल प्रभाव से यादव सिंह को सभी तीन पदों से बर्खास्त दिया। इसकी जानकारी नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमण ने दी।

पढ़ें: मायावती के करीबी के घर इनकम टैक्स का छापा

गौरतलब है कि एक महीने पहले ही यादव सिंह को यमुना प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और नोएडा प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर पद पर नियुक्त किया था।

हालांकि यादव सिंह पर पहले से ही प्राधिकरण में रहते हुए उन्होंने अवैध ढंग से कुछ आवंटन किए जाने, अवैध ढंग से संपत्ति बनाने आदि के आरोप थे। लेकिन लेकिन जांच में उन्हें क्लिन चीट दे गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद ही उन्हें इन महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया था। लेकिन बृहस्पतिवार व शुक्रवार को पड़े छापे के मद्देनजर वे एक बार फिर से घिरते नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें