फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपम्प के हत्थे से कुचलकर की पत्नी की हत्या

Fri, 28 Nov 2014 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर फरीदाबाद के पद्म नगर में नशे में धुत एक युवक ने हैंडपंप के हत्थे से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। शव के पास बैठा युवक किसी को भी करीब आने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह काबू पाकर उसे हिरासत में लिया। हत्या के पीछे घरेलू कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन


भूपानी थाना क्षेत्र के पद्म नगर निवासी गोपाल उर्फ चेतराम का शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर पत्नी बबिता से विवाद हो गया। भाई पवन ने बताया कि इसके बाद गोपाल घर से निकल गया। सुबह 8 बजे शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा।

घर में पड़ा हैंडपंप का हत्था उठाकर उसने बबीता के सिर पर कई हमले किए। भाभी को बचाने के लिए दौड़े पवन को भी गोपाल ने हत्था लेकर दौड़ा लिया। लहूलुहान बबीता की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शव के पास बैठ कर गोपाल किसी के करीब आने पर हत्थे से उसकी भी जान लेने की धमकी देता रहा।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे खेड़ी चौकी इंचार्ज सत्य नारायण ने काफी मशक्कत के बाद गोपाल पर काबू किया। उसे हिरासत में लेने के बाद  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पवन ने बताया कि विवाह के बाद से ही गोपाल और बबीता में लड़ाई होती रहती थी। मामला तलाक तक पहुंच गया था। एक साल पहले ही समझौते के बाद दोनों रजामंदी से एक साथ रहने को तैयार हुए थे। चौकी इंचार्ज सत्यनारायण ने बताया कि गोपाल का मेडिकल कराने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें