सेक्टर-33 अंडरपास : तीन बार डेडलाइन और 5 करोड़ बजट बढ़ा
वाहन चालकों को सुविधा दिलाने और जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए जून 2015 में काम शुरू किया गया। इसके बाद काम पूरे होने की डेडलाइन दिसंबर 2016, अगस्त 2017 और सितंबर 2018 रखी गई। अब बताया जा रहा है कि इसे 02 अक्तूबर को शुरू कर दिया जाएगा। अभी भी अंडरपास में काफी काम बाकी है। बजट पहले 50 करोड़, फिर 52.4 करोड़ और अब 55 करोड़ तक पहुंच गया है।
सेक्टर-18 मल्टी लेवल कार पार्किंग : 75 करोड़ बजट बढ़ा, काम अभी भी नहीं पूरा
सेक्टर-18 जैसी व्यस्त मार्केट में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए जून 2013 में काम शुरू किया गया। इसके बाद काम पूरे होने की डेडलाइन जून 2015, मार्च 2017, अक्तूबर 2017 तय की गई। काफी मशक्कत के बाद इसे आधी अधूरी तैयारी के साथ जल्दबाजी में इस शुरू तो कर दिया गया, लेकिन सुविधाएं नहीं मिल पाईं। इसका बजट 168.5 करोड़ से 212.56 करोड़ बढ़ने के बाद अंतिम तौर पर 243.32 करोड़ हो गया।
शहर में चल रहे प्रोजेक्टों की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। अब अगर तय समय पर काम पूरा नहीं होता है तो भारी आर्थिक दंड लगाया जाएगा, ताकि प्राधिकरण को किसी तरह का नुकसान न उठाना पड़े।- राजीव त्यागी, जीएम, नोएडा प्राधिकरण