फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों की कलाई पर प्यार बांध, सोशल साइट ताजा की यादें

Sun, 26 Aug 2018 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rakhi
विज्ञापन

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर शुभ मुहूर्त में राखियां बांध कर अपने रिश्ते को और मजबूत किया। वहीं, भाइयों ने बहनों की रक्षा का वचन देकर तरह-तरह के उपहार दिए। जिन भाई बहनों को एक साथ रक्षाबंधन त्योहार मनाने का मौका नहीं मिला वे एक-दूसरे को फोन और मैसेज के माध्यम से एक दूसरे को बधाई दी।

विज्ञापन

 
रक्षाबंधन पर रविवार को सुबह से ही लोगों में उत्साह देखने को मिला। बसों और बाजारों में भारी भीड़ रही। सरकारी छुट्टी होने के चलते लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस त्योहार पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके लंबी उम्र की कामना की। मिठाइयों और पकवान लोगों ने हाथों से तैयार कर उसका स्वाद लिया।

शादीशुदा बहन व भाई एक दूसरे के घर जाकर इस त्योहार को मनाया। बहनों ने भाई के साथ भाभियों को भी राखी बांधी। कई मंदिरों में भी पहुंचकर भक्तों ने रक्षा सूत्र मंदिर के पुजारियों से बंधवाया। उधर, रक्षा बंधन को लेकर रविवार को भी सड़कों व बाजारों में रौनक रही। रक्षाबंधन को लेकर मिठाई की दुकानों पर दिनभर भीड़ उमड़ी रही। गिफ्ट के आईटम भी इस त्योहार पर खूब बिके। भाई अपनी बहनों के लिए तरह-तरह के गिफ्ट आईटम खरीदते नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण बचाने की अपील की 

केंद्रीय पर्यावरण डॉक्टर हर्षवर्धन ने इस मौके पर हरित रक्षा बंधन मनाकर पर्यावरण को बचाने की अपील की।  कहा पेड़ों को राखी बांधे और उनके संरक्षण की शपथ लें। केंद्रीय मंत्री ने लोगों से ‘हरित रक्षाबंधन’ मनाकर पर्यावरण को बचाने की अपील की। हर्षवर्धन ने पेड़ों को बचाने की इस मुहिम को सामाजिक जिम्मेदारी बताया।

सोशल मीडिया में भी राखी की धूम 
राखी के मौके पर सोशल मीडिया पर भी रक्षा बंधन का क्रेज रहा। सुबह से ही परदेश में रहने वाले भाई-बहन एक दूसरे को मोबाइल के जरिए बधाई भेजना शुरू कर दिया था। अपनी सोशल प्रोफाइल पर बहन और भाई के लिए अच्छे-अच्छे कोट्स और लाइंस शेयर किए। राखी के बाद एक-दूसरे की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रही।  

सोशल मीडिया पर छाया रहा प्यार भरा मैसेज 
वाट्स एप व फेसबुक पर मैसेज भेजकर भाई व बहनों ने पुराने दिनों की याद दिलाई। याद है हमें हमारा वो बचपन वो लड़ना, वो झगड़ना और वोरमना लेना यही होता है भाई बहन का प्यार, और इसी प्यार को बढ़ाने आ रहा है रक्षा बंधन का त्योहार।

खुशकिस्मत होती है वो बहनें जिसके सिर पर भाई का हाथ होता है हर परेशानी में उसके साथ होता है लड़ना झगड़ना फिर प्यार से मनाना तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता है। राखी का त्योहार था राखी बंधवाने को भाई भी तैयार था भाई बोल बहना मेरी अब तो राखी बांध दो बहना बोली कलाई पीछे करो, पहले रुपये हजार दो समेत कई मैसेज सोशल मीडिया पर छाए रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें