फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण शौचालयों से कमाएगा हर साल 30 करोड़, ये है प्लान

Sat, 04 Aug 2018 09:47 PM IST
ब्यूरो,.अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉल्स, सड़कें और फुटओवर ब्रिज ही नहीं, बल्कि शौचालय भी अब नोएडा प्राधिकरण की आमदनी का जरिया बनेंगे। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में बनाए जा रहे 84 सार्वजनिक शौचालय पर विज्ञापन से प्राधिकरण सालाना करीब 30 करोड़ रुपये कमाएगा। लाइसेंस फीस के रूप में विज्ञापन एजेंसी यह रकम प्राधिकरण को देगी।

विज्ञापन


औद्योगिक शहर होने के नाते रोजाना लाखों लोग नोएडा आते हैं, लेकिन इनकी सुविधा के लिए इंतजाम नाकाफी हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगातार साफ-सफाई पर जोर दिया जा रहा है। इसके बाद भी खुले में शौच की समस्या खत्म नहीं हो रही।

इसे ध्यान में रख शहर में जगह-जगह 84 सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण की योजना प्राधिकरण ने बनाई थी। कई शौचालय बनकर लगभग तैयार हो गए हैं, जबकि कई का निर्माण जारी है। बीओटी (बिल्ट ऑपरेट एंड ट्रांसफर) आधार पर इन्हें बनाया जा रहा है। एक शौचालय के निर्माण पर 15 से 17 लाख रुपये खर्च का अनुमान है।
विज्ञापन


स्लोगन भी हो रहे तैयार
सार्वजनिक शौचालयों पर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने वाले स्लोगन भी लिखे जाएंगे। इस तरह के स्लोगन सेक्टरों में कचरा निस्तारण के लिए लगाई जा रही कंपोस्ट मशीनों पर भी होंगे। 15 अगस्त तक स्लोगन तैयार हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें