फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में अथॉरिटी के 850 नए फ्लैट

Wed, 25 Dec 2013 02:26 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल में प्राधिकरण ने लोगों को फ्लैट का तोहफा देने की योजना बना ली है। लेफ्टआउट 850 फ्लैटों की यह योजना एक जनवरी को लांच होगी। प्राधिकरण ने इस तिथि पर मुहर लगा दी है। 31 जनवरी तक इसमें आवेदन किए जा सकते हैं। फ्लैटों के ड्रॉ की संभावित तिथि 15 फरवरी तय की गई है।
विज्ञापन


प्राधिकरण सूत्रों के मुताबिक एक जनवरी को इस योजना को लांच किया जाएगा। प्राधिकरण से जुड़े सभी सरकारी व निजी बैंकों में इस योजना के फॉर्म मिलेंगे। इनके आवेदन पत्र 1500 रुपये के होंगे। 850 फ्लैटों की इस योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई है।

मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमण ने इस तिथि पर अपनी सहमति दे दी। दो से तीन दिन में ब्रोशर छप कर आ जाएगा। उसके बाद बैंकों के पास भेज दिया जाएगा। फ्लैटों की कुल कीमत का दस फीसदी पंजीकरण राशि का डिमांड ड्राफ्ट आवेदन पत्र के साथ जमा करना होगा।
विज्ञापन


सेक्टर 61 का एचआईजी सबसे महंगा
इस योजना में 47 एचआईजी फ्लैट शामिल हैं। ये सेक्टर 61, 99 व 105 में स्थित हैं। सेक्टर 61 के एचआईजी की कीमत 1.41 करोड़ रुपये तय की गई है, जबकि सेक्टर 99 के एचआईजी की कीमत 1.22 करोड़ और 105 के एचआईजी की कीमत 1.11 करोड़ रुपये तय की गई है।

सेक्टर 99 स्थित एमआईजी की कीमत 65.56 लाख रुपये है। इसी सेक्टर के एलआईजी की कीमत 50.86 लाख और सेक्टर 135 में एलआईजी 42.99 लाख रुपये का है। इसी तरह ईडब्ल्यूएस सेक्टर 82 की कीमत 9.43 और सेक्टर 71 की कीमत 10.20 लाख रुपये निर्धारित की गई है। श्रमिक कुंज की एक ही कीमत 4.71 लाख निर्धारित है।

50 फीसदी फ्लैट आरक्षित
इस योजना में 850 फ्लैट हैं, जिनमें से 50 फीसदी आरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक उद्यमियों के लिए 17.5 फीसदी, किसानों के लिए 17.5 फीसदी, संस्थागत पांच, व्यावसायिक पांच फीसदी और प्राधिकरण कर्मियों के लिए पांच फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

फ्लैटों की श्रेणी-------संख्या------------सेक्टर------------एरिया
श्रमिक कुंज----------485------------66, 93 व 110-----19.99
ईडब्ल्यूएस------------150------------71 व 82-----------28.94
एलआईजी------------143------------99 व 135----------66.83
एमआईजी------------41------------99--------------------74.02
एचआईजी------------47------------61, 99 व 105-------153.67

किस्तों में भुगतान की सुविधा
फ्लैटों की कीमत का भुगतान किस्तों में करने की भी छूट होगी। प्राधिकरण के मुताबिक ड्रॉ में आवेदक के नाम फ्लैट निकलने के बाद उसे किस्तों में भुगतान की सुविधा होगी। आठ साल में 16 किस्तें तय कर दी जाएंगी। आवेदक छमाही किस्त जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें