फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : किरायेदार के परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास... मकान मालिक ने कमरे में लगा दी आग, तीन झुलसे

Fri, 03 May 2024 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

आरोप है कि मकान मालिक ने छत पर किरायेदार को शराब पिलाने के बाद नीचे बने कमरे में आग लगा दी। उस वक्त किरायेदार की पत्नी दो बच्चों के साथ सो रही थी। 
विज्ञापन
कमरे में आग लगाने से झुलसा बच्चा और महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-93 स्थित गेझा गांव में मकान मालिक ने किरायेदार के परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास किया। आरोप है कि मकान मालिक ने छत पर किरायेदार को शराब पिलाने के बाद नीचे बने कमरे में आग लगा दी। उस वक्त किरायेदार की पत्नी दो बच्चों के साथ सो रही थी। 

विज्ञापन


आग से महिला और दोनों बच्चे झुलस गए। तीनों दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। कोतवाली फेज-2 पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मेद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मूलरूप से कानपुर निवासी युवक निजी कंपनी में काम करता है। वह पत्नी व दो बच्चों के साथ गेझा गांव में किराये पर रहता है। आरोप है कि 26 अप्रैल को युवक की पत्नी और दोनों बच्चे कमरे में सो रहे थे तभी मकान मालिक मेद सिंह आया। 

पति को शराब पिलाने के बाद उसने उसने गंदी नियत से महिला से दरवाजा खोलने के लिए कहा। महिला के दरवाजा नहीं खोलने पर मकान मालिक ने ज्वलनशील पदार्थ कमरे में फेंककर आग लगा दी। इसमें महिला और उनके दोनों बच्चे झुलस गए। 
विज्ञापन


आननफानन में किसी तरह महिला दोनों बच्चों को लेकर कमरे से बाहर निकली। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तीनों घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि महिला 15 फीसदी जली है। जबकि दोनों बच्चों के फेफड़ों में धुआं भर गया था। 

पुलिस ने किया घटना को दबाने का प्रयास 
इस मामले में पुलिस पर घटना को दबाने का प्रयास करने के आरोप लगे हैं। बृहस्पतिवार देर शाम मामले के उजागर होने पर   पुलिस ने चुप्पी साध ली। हालांकि बाद में मीडिया को इसकी जानकारी दी गई।

नशे में रातभर छत पर पड़ा रहा पति 
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी मकान मालिक महिला पर गंदी नियत रखता था। इसी चक्कर में उसने 26 अप्रैल की रात को पति को छत पर ले जाकर शराब पिलाई थी।  शराब के नशे में मकान मालिक नीचे पहुंचा। उसने किरायेदार की पत्नी से दरवाजा खोलने के लिए कहा। दरवाजा नहीं खोलने पर उसने कमरे में ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगा दी। वहीं महिला का पति शराब पीकर पूरी रात छत पर पड़ा रहा। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद उसने पुलिस से शिकायत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें