फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार तीन दिनों से डार्क रेड जोन में नोएडा-ग्रेनो, ग्रेप का भी नहीं दिख रहा असर

Sun, 08 Nov 2020 10:15 AM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा 
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेनो में प्रदूषण बढ़ा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

नोएडा-ग्रेनो की हवा लगातार बिगड़ती जा रही है। लगातार तीन दिनों से दोनों शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 से 500 के बीच चल रहा है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तहत हो रही कार्रवाई का भी कोई असर नहीं है। विभागीय अफसरों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है। 

विज्ञापन


शनिवार को भी स्थिति जस की तस रही। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 428 दर्ज किया गया। जबकि नोएडा का एक्यूआई 426 रहा। देश के सबसे प्रदूषित शहर की सूची में ग्रेटर नोएडा नौवें और नोएडा दसवें स्थान पर रहा। देश का सबसे प्रदूषित शहर देहरादून 474 एक्यूआई के साथ रहा। 

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ग्रेप का पालन कराने की लगातार कार्रवाई चल रही है। सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। कूड़ा जलाने से रोकने की कार्रवाई हो रही है, लेकिन उसके बाद भी प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति

शहर एक्यूआई
गुरुग्राम 439
गाजियाबाद 436
ग्रेटर नोएडा 428
दिल्ली 427
नोएडा 426
फरीदाबाद 414



सड़कों से धूल हटाने का काम करें ठेकेदार
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी ने शनिवार को टीम और नेफोवा के साथ ग्रेनो वेस्ट के विभिन्न सेक्टरों का दौरा किया। सेक्टर वन, टेकजोन-4, सेक्टर-16 सी और चार में साफ-सफाई और ग्रेप के पालन का जायजा लिया। नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गौड़ सिटी दो और महागुन मायवुड्स सोसाइटी के बीच वाली सड़क पर गंदगी रहती है। 

इसकी जानकारी ओएसडी शिव शुक्ला को दी गई। बताया कि यहां पर रेहड़ी-पटरी वाले लगातार गंदगी करते हैं। गौड़ सिटी दो के अंदर एक मार्केट में वहां के दुकानदार गंदगी फैला रहे हैं। ओएसडी ने दुकानदारों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। साथ ही, जगह-जगह पड़ी गंदगी और सड़क किनारे से मिट्टी को हटाने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें