फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: आईजीआई से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान, दो नए मेट्रो कॉरिडोर बनेंगे

Thu, 15 Aug 2024 07:59 AM IST
विजय पुंडीर धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहला कॉरिडोर ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क को नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एयरपोर्ट मेट्रो से जोड़ेगा। वहीं, दूसरा कॉरिडोर तुगलकाबाद-एयरोसिटी मेट्रो लाइन को नोएडा सेक्टर-142 तक जाएगा।
विज्ञापन
Delhi Metro - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्धनगर के जेवर में निर्माणाधीन नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआई) की आवाजाही बेहतर करने की दिशा में डीएमआरसी ने बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए दिल्ली मेट्रो दो कॉरिडोर तैयार करने जा रहा है।

विज्ञापन


पहला कॉरिडोर ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क को नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एयरपोर्ट मेट्रो से जोड़ेगा। वहीं, दूसरा कॉरिडोर तुगलकाबाद-एयरोसिटी मेट्रो लाइन को नोएडा सेक्टर-142 तक जाएगा। डीएमआरसी ने दोनों कॉरिडोर के लिए व्यवहारिकता की रिपोर्ट और ट्रैफिक अध्ययन की निविदा जारी की है। 

24 अगस्त दोपहर तीन बजे तक इच्छुक कंपनियां निविदा डाल सकती हैं। 26 अगस्त को दोपहर बाद 3:30 बजे निविदा आवंटित की जाएगी। इसके 12 महीनों के भीतर कंपनी का काम पूरा करना होगा। फिर, डीएमआरसी निर्माण संबंधी आगे की प्रक्रिया शुरू करेगी। प्रस्तावित दोनों काॅरिडोर आईजीआई से लिंक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली-नॉलेज पार्क कारीडोर के यात्री पहले नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन तक पहुंचेगे। यहां से इनका मेट्रो बदलनी पड़ेगी। इसके बाद वह एयरपोर्ट लाइन से सीधे आईजीआई पहुंचेगे। जबकि नोएडा सेक्टर-142 से यात्री पहले तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन तक पहुंचेगे। यहां से यह निर्माणाधीन डीएमआरसी के फेज-4 की तुगलकाबाद-एयरोसिटी लाइन से होकर आईजीआई पहुंचेगे। निर्माण कार्य 2026 में पूरा हो जाएगा।

करोड़ यात्रियों के नोएडा एयरपोर्ट से सफर करने का अनुमान
अधिकारी बताते हैं कि नोएडा एयरपोर्ट से साल में करीबन एक करोड़ यात्रियों के सफर करने का अनुमान है। इसलिए दिल्ली-एनसीआर से नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिए ज्यादा जोर दिया जा रहा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से नोएडा एयरपोर्ट तक करीबन 72 किमी लंबे रूट पर मेट्रो कनेक्टिविटी होगी। इसको दो हिस्से में तैयार किया जाएगा। पहला हिस्सा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से नाॅलेज पार्क दो 40 किमी का होगा। इसे डीएमआरसी तैयार करेगा। नालेज पार्क से नोएडा एयरपोर्ट तक दूसरे हिस्से का निर्माण एनएमआरसी को करना है। डीएमआरसी अपने हिस्से के कॉरिडोर की डीपीआर तैयार करवा रहा है।

13 अगस्त को मेट्रो में रिकॉर्ड तोड़ 72.38 लाख लोगों ने किया सफर
दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो ने नया कीर्तिमान रच दिया है। अधिकारियों ने बताया कि 13 अगस्त को दिल्ली मेट्रो में अब तक की सबसे अधिक यात्राएं दर्ज की गईं। इस दिन मेट्रो में करीब 72.38 लाख लोगों ने सफर किया। मेट्रो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी पोस्ट करते लिखा कि 13 अगस्त को दिल्ली मेट्रो में कुल 72,38,271 यात्रियों ने सफर किया। इससे पहले सबसे ज्यादा यात्रियों के सफर करने का रिकॉर्ड 13 फरवरी के नाम था। उस दिन कुल 71.09 लाख यात्रियों ने मेट्रो में यात्रा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें