फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Airport Inauguration: तैयारियों का जायजा लेने आज आएंगे योगी, सीएम के आने से पहले पहुंचे दो बड़े अधिकारी

Sun, 22 Mar 2026 07:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

तैयारियों का जायजा लेने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा आ रहे हैं। दोपहर लगभग 2 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां करीब डेढ़ घंटे तक अधिकारियों के साथ बैठक करके उद्घाटन समारोह की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। 
विज्ञापन
हवाई पट्टी पर सीएम योगी, file - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा आ रहे हैं। दोपहर लगभग 2 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां करीब डेढ़ घंटे तक अधिकारियों के साथ बैठक करके उद्घाटन समारोह की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कमिश्नरेट पुलिस, यमुना प्राधिकरण और जिला प्रशासन की ओर से शनिवार शाम तक ही सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। मुख्यमंत्री लखनऊ से हवाई मार्ग से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिये नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

अधिकारी रविवार को सीएम के सामने समारोह की योजना, सुरक्षा प्लान और जनसभा में लोगों के आने वालों की संख्या और उनके बैठने की व्यवस्था जैसी तैयारियों की जानकारी रखेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर होने वाली सुरक्षा प्लानिंग की समीक्षा भी की जाएगी। सीएम के सामने होने वाली समीक्षा बैठक को लेकर अधिकारी शनिवार को अपनी तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव पहुंचे एयरपोर्ट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री रविवार को नोएडा आ रहे हैं। उनके आने से पहले उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह शनिवार को गौतमबुद्ध नगर पहुंचे। यहां उन्होंने एयरपोर्ट में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट और जनसभा स्थल का निरीक्षण करके यहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों ने वाईआईएपीएल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जनसभा में पार्किंग व्यवस्था का व्यवस्थित मैप तैयार करने के साथ ही साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा, अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

बैठक मेें जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, डीएम गौतमबुद्धनगर मेघा रूपम, सीईओ यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण राकेश कुमार सिंह, एसीईओ शैलेन्द्र भाटिया, डीसीपी पूनम मिश्रा, एडीएम वित्त अतुल कुमार, एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे, इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ क्रिस्टोफ श्रेलमैन, सीओओ किरन जैन, सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार, एसडीएम जेवर अभय दुर्गेश सिंह, एसीपी जेवर सार्थक सेंगर मौजूद रहे। 

सड़कें होंगी दुरुस्त
अधिकारियों की बैठक में सुरक्षा, साफ-सफाई, आवागमन पर विशेष ध्यान देते हुए एयरपोर्ट के आसपास के गांवों में चाक चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। समारोह से पहले एयरपोर्ट के तीन किमी के दायरे में सड़कों की सफाई होगी वहीं पीडब्ल्यूडी आसपास की टूटी सड़कों की मरम्मत का काम कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें