फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः सो रहे थे लोग और जल उठीं 150 झुग्गियां, एक व्यक्ति झुलसा

Fri, 04 Jan 2019 01:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
झुग्गी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा के सर्फाबाद गांव में शुक्रवार को तड़के लगी भीषण आग से करीब 150 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं और एक व्यक्ति झुलस गया। आग पर काबू पाने में 14 दमकल गाड़ियों को तीन घंटे का वक्त लगा।

विज्ञापन


मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में बनी झुग्गियों में शुक्रवार को तड़के करीब तीन बजे भयंकर आग लग गई। हादसे में कम से कम 150 झुग्गियां जल गईं।

सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही 14 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने में तीन घंटे का वक्त लगा। उन्होंने बताया कि घटना में अमजद दफादार नामक व्यक्ति झुलस गया है। उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसे में कुछ अन्य लोग भी जख्मी हुए लेकिन उन्हें मरहम-पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई। सिंह ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। झुग्गियों में रखे गैस सिलिंडर के फटने से आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया था। प्रशासन फिलहाल हादसे के कारण बेघर हुए लोगों के लिए प्रबंध करने में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें