फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान चौक पर जाम से नहीं मिली निजात, प्राधिकरण ने तैयार किए कई विकल्प, पर कोई प्रयोग लायक नहीं

Mon, 09 Jul 2018 10:16 AM IST
नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
किसान चौक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक पर लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। वाहन चालकों की परेशानी को दूर करने के लिए प्राधिकरण ने यहां कई विकल्प तैयार किए ताकि वाहनों को किसान चौक की ओर जाने से रोककर जाम की समस्या से लोगों को बचाया जा सके।

विज्ञापन


हालांकि ऐसा अब तक नहीं हुआ। स्थानीय निवासियों के मुताबिक प्राधिकरण ने जो विकल्प लोगों को सुझाए उसे प्रयोग लायक नहीं बनाया गया। कहीं सर्विस रोड टूटी है तो कहीं रास्ते पर अतिक्रमण है। यहीं नहीं रास्तों पर साइन बोर्ड भी नहीं लगे हैं। यहीं कारण है कि वाहन चालक किसान चौक पर जाने को मजबूर हैं और यहां जाम की समस्या अभी तक बरकरार है।

सर्विस रोड वन : बिसरख से नोएडा की तरफ
बिसरख की तरफ से नोएडा जाने वाले वाहनों के लिए सर्विस रोड बनी हुई है। किसान चौक से 100 मीटर पहले सर्विस रोड पर जाने के लिए रास्ता है। यहां कोई साइन बोर्ड नहीं लगा है। इसी सर्विस रोड पर पुलिस चौकी भी है। चौकी के बाहर वाहन खड़े रहते हैं। जिनसे काफी दिक्कत होती है। यहां से आगे जाने पर सर्विस रोड के दोनों तरफ ट्रक खड़े रहते हैं। उसके बाद हिंडन पर बने पुल से होकर वाहन नोएडा की तरफ चले जाते हैं, लेकिन आगे जाकर सर्विस रोड का काम अधूरा है। मुख्य सड़क से जोड़ने की जगह अभी निर्माण नहीं हुआ है। ऐसे में वाहन चालक किसान चौक जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


सर्विस रोड दो: नोएडा से विजय नगर की तरफ
किसान चौक पर नोएडा से विजय नगर की तरफ बनी सर्विस रोड पर वाहनों के जाने के लिए दो कट हैं। एक कट हिंडन पुल के पास है जबकि, दूसरा कट किसान चौक से 50 मीटर पहले है। दोनों जगह साइन बोर्ड नहीं लगे हैं। इस कारण वाहन उस पर नहीं जा रहे हैं। किसान चौक के पास बने कट से सर्विस रोड पर जाने के दौरान भी यातायात प्रभावित होता है। वहीं किसान चौक से विजय नगर की तरफ सर्विस रोड छोटी है और उसका निर्माण भी सहीं से नहीं किया गया है। वाहन चालकों को काफी दिक्कतें होती हैं।

विज्ञापन

सर्विस रोड तीन: विजय नगर से 130 मीटर रोड की तरफ 

विजय नगर से 130 मीटर की तरफ जाने के लिए बनी सर्विस रोड की स्थिति बिल्कुल बेकार है। यह रोड बुरी तरह टूटी पड़ी है। सर्विस रोड के पास कई बिल्डर के कॉमर्शियल प्रोजेक्ट का निर्माण काम चल रहा है।

इस कारण यह सर्विस रोड प्रयोग लायक नहीं बची है। अगर इस सर्विस रोड को सही कर दिया जाए तो 130 मीटर रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को किसान चौक जाना ना पड़े और चौक पर यातायात का दबाव भी कम हो जाएगा।

सर्विस रोड चार: 130 मीटर रोड से बिसरख की तरफ
130 मीटर रोड से बिसरख की तरफ बनी सर्विस रोड की हालत अच्छी है। हालांकि, सर्विस रोड कई जगह से टूटी है, लेकिन इस पर किसी तरह का अतिक्रमण नहीं है। साइन बोर्ड नहीं लगे होने के कारण लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक का असर नहीं
यातायात पुलिस ने पीक आवर में किसान चौक पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है। इसकी सूचना का साइन बोर्ड केवल किसान चौक पर लगा है। पीक आवर में भारी वाहनों को रोकने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण भी जाम कम नहीं हो रहा है।

हाल ही में किया था लोकार्पण
हाल ही में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने किसान चौक पर पर्थला पुल से सर्विस रोड का लोकार्पण किया था। उस वक्त दावा किया गया था कि किसान चौक पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। स्थानीय लोग इसकी वजह सर्विस रोड को सहीं ढंग से नहीं बनाए जाने की बात कहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें