विजय नगर से 130 मीटर की तरफ जाने के लिए बनी सर्विस रोड की स्थिति बिल्कुल बेकार है। यह रोड बुरी तरह टूटी पड़ी है। सर्विस रोड के पास कई बिल्डर के कॉमर्शियल प्रोजेक्ट का निर्माण काम चल रहा है।
इस कारण यह सर्विस रोड प्रयोग लायक नहीं बची है। अगर इस सर्विस रोड को सही कर दिया जाए तो 130 मीटर रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को किसान चौक जाना ना पड़े और चौक पर यातायात का दबाव भी कम हो जाएगा।
सर्विस रोड चार: 130 मीटर रोड से बिसरख की तरफ
130 मीटर रोड से बिसरख की तरफ बनी सर्विस रोड की हालत अच्छी है। हालांकि, सर्विस रोड कई जगह से टूटी है, लेकिन इस पर किसी तरह का अतिक्रमण नहीं है। साइन बोर्ड नहीं लगे होने के कारण लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक का असर नहीं
यातायात पुलिस ने पीक आवर में किसान चौक पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है। इसकी सूचना का साइन बोर्ड केवल किसान चौक पर लगा है। पीक आवर में भारी वाहनों को रोकने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण भी जाम कम नहीं हो रहा है।
हाल ही में किया था लोकार्पण
हाल ही में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने किसान चौक पर पर्थला पुल से सर्विस रोड का लोकार्पण किया था। उस वक्त दावा किया गया था कि किसान चौक पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। स्थानीय लोग इसकी वजह सर्विस रोड को सहीं ढंग से नहीं बनाए जाने की बात कहते हैं।