फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पार्किंग व्यावसायिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं

Wed, 20 Jan 2016 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर में अब व्यवसायिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन से पहले पार्किंग होना सुनिश्चित करना होगा। बिना पार्किंग स्पेस के ऐसे वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। यही नहीं, वाहनों को फिटनेस नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर में जहां-तहां खड़े व्यवसायिक वाहनों से ऐसा कदम उठाया गया। इस बाबत पिछले दिनों क्षेत्रीय परिवहन निदेशालय (आरटीए) की बैठक में फैसला लिया गया।

परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पार्किंग के बिना ऐसे व्यवसायिक वाहन सड़कों पर खड़े होते हैं, जो कोहरे के दौरान दुर्घटना का सबब बनते हैं। लिहाजा ऐसी स्थिति से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।

यही नहीं शहर में जाम की समस्या आम हो गई। इसका कहीं न कहीं लिंक ऐसे वाहनों का सड़कों पर जहां-तहां खड़ा होना है। इसे भी दूर करने के लिए कवायद की गई है।

एआरटीओ (प्रशासन) रचना यदुवंशी ने बताया कि व्यवसायिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आने वाले वाहन मालिकों को सबसे पहले पार्किंग स्पेस होने का शपथ पत्र देना होगा।
विज्ञापन


यही नहीं शपथ पत्र जमा होने के बाद परिवहन विभाग की ओर से उक्त पार्किंग को देखने के लिए एक सदस्य को स्थल पर भेजा जाएगा। जब शपथ पत्र में दी गई बातें सत्य होंगी तभी रजिस्ट्रेशन या फिटनेस दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें