फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफबीआई का दावा, जहर से नहीं हुई सुनंदा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईप्रोफाइल सुनंदा पुष्कर की रहस्मय मौत के मामले में अमेरिका की एफबीआई लैब ने अपनी फॉरेंसिक रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंपी दी है।
विज्ञापन


एफबीआई ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि सुनंदा की मौत पोलोनियम या किसी रेडियोएक्टिव तत्व यानि जहर से नहीं हुई है। मालूम हो कि एम्स ने सुनंदा पुष्कर के विसरा को जांच के लिए अमेरिका भेजा था क्योंकि, भारतीय लैब ऐसे किसी जहर की जांच करने में असर्थ है।

17 जनवरी 2014 को कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा का शव दिल्ली के होटल लीला पैलेस में पाया गया था। दिल्ली पुलिस का विशेष जांच दल सुनंदा के मौत की जांच कर रहा है।
विज्ञापन


असल में सुनंदा पुष्कर की रहस्मय मौत के बाद लंबे समय तक इसे आत्महत्या माना जाता रहा लेकिन, इसी साल दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि सुनंदा की हत्या जहर देकर की गई है। पुलिस अनजान व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

छह लोगों का हो चुका पॉलिग्राफी टेस्ट

इसी साल फरवरी में सुनंदा पुष्कर का विसरा वाशिंगटन के एफबीआई लैब भेजने के बाद दिल्ली पुलिस अब तक इस मामले में छह लोगों का पॉलिग्राफी टेस्ट भी करा चुकी है।

इसमें थरूर के घर का नौकर नारायण सिंह उनका ड्राइवर बजरंगी और उनके पारिवारिक मित्र संजय दिवान भी शामिल थे। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस शशि थरूर से भी इस मामले में कई बार पूछताछ कर चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें