फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईपीएचएल के लिए नहीं मिला कोई योग्य बायोकेमिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दस्तावेज सत्यापन के दौरान कोई भी उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए नहीं मिला योग्य
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवरंचना मिशन के तहत एकीकृत जनस्वास्थ्य लैब (आईपीएचएल) के लिए बायोकेमिस्ट के पद पर एक भी उम्मीदवार योग्य नहीं मिला। दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने नियुक्ति के संबंध में परिणाम जारी किया है।
विज्ञापन


बायोकेमिस्ट के सात पदों के लिए 148 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। लेकिन दस्तावेज सत्यापन के दौरान कोई भी उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए योग्य नहीं पाया गया। पैथोलॉजिस्ट के चार पदों के लिए 158 उम्मीदवार दावेदार थे। लेकिन तीन उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया है। जबकि तीन उम्मीदवारों को प्रतीक्षा सूची में शामिल किया गया है। लैब टेक्नीशियन के पद पर उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया जारी है। दिल्ली के 11 अस्पतालों में आईपीएचएल स्थापित करने की कवायद चल रही है। इसके लिए माइक्रोबायोलॉजिस्ट, बायोकेमिस्ट, पैथोलॉजिस्ट और लैब टेक्नीशियन को नियुक्त किया जाना है। इन लैब में 118 तरह की जांच सुविधा उपलब्ध होगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को लैब से जोड़ा जाएगा। यह लैब 24 घंटे संचालित होंगी। जिसके जुलाई महीने से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें