फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर नहीं लगेगा पावर कट, पावर इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत

Mon, 02 Nov 2015 06:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली सिर पर आने के बाद बिजली निगम ने गुड़गांव के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करने का काम शुरू किया है। इस कारण लोगों को यह डर सताने लगा है कि कहीं बिजली उनके त्योहार का मजा किरकिरा न कर दे।
विज्ञापन


वहीं बिजली निगम का दावा है कि दिवाली पर बिजली को लेकर कोई किल्लत नहीं होने दी जाएगी। दिवाली पर भरपूर बिजली मिले इसके लिए बिजली की डैमेज केबलों को बदला जा रहा है। वहीं पावर सब-स्टेशनों पर लगे खराब कंडक्टर भी बदले जा रहे हैं।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों का कहना है कि अब तक कई स्थानों पर बिजली की डैमेज केबलों को बदल दिया गया है। सिर्फ शहरी ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को भी ठीक किया जा रहा है। जिससे सभी को समान रूप से बिजली आपूर्ति हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम शुरू

दक्षिण हरियाणा बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता संजीव चोपड़ा ने बताया कि सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है जहां भी समस्या हो उसे ठीक किया जाए।

बिजली के तारों से सटे पेड़ों की छंटाई भी तेजी से शुरू हुई है। चोपड़ा ने बताया कि सब-स्टेशनों की क्षमता को बढ़ाने के लिए खराब कंडक्टर को बदल कर नए लगाए जा रहे हैं।

बिजली निगम की योजना कई स्थानों पर खराब पड़े ट्रांसफार्मरों को बदलने की है। इसके लिए आकलन का काम शुरू कर दिया गया है।

घटी बिजली की डिमांड-
मौसम बदलने के साथ ही बिजली की डिमांड में कमी आ गई है। जहां गर्मी के दिनों में गुड़गांव में बिजली की डिमांड 200 लाख यूनिट की थी, अब वह घटकर तकरीबन 170 लाख यूनिट प्रतिदिन की हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें