सुल्तानपुरी इलाके में नई बाइक खरीदकर एक बदमाश को पार्टी नहीं देने पर बदमाश ने युवक की पिटाई कर दी और उससे रुपये लूट लिए।
इसके बावजूद बदमाश का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने बाइक से पेट्रोल निकालकर उसमें आग लगा दी। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने लूटपाट और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार उमा शंकर (26) सुल्तानपुरी पी ब्लॉक में रहता है। कुछ दिन पहले उसने एक नई बाइक खरीदी थी। शनिवार रात दस बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी मुलाकात आकाश से हुई।