फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ की जगह उतर सकता है बाहरी धुरंधर

Sat, 08 Mar 2014 01:16 PM IST
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी अध्यक्ष के वर्तमान सीट से चुनाव न लड़ने के संकेत आलाकमान से स्थानीय पदाधिकारियों तक पहुंच गए हैं।  एेसे में यहां से बाहरी धुरंधर मैदान में उतर सकता है। हालांकि राजनाथ सिंह को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों की मानें तो नए प्रत्याशी को पार्टी के दावेदारों का विरोध न झेलना पड़े, इसके लिए आलाकमान ने जिम्मेदार और विश्वस्त सूत्रों को एकजुट रखने केमिशन पर लगा दिया है। इसकी वजह भी है।

अभी तक पार्टी अध्यक्ष के नाम पर पूरा संगठन एकसाथ खड़ा दिख रहा था। नए प्रत्याशी के साथ खेमेबाजी की आशंका से आलाकमान इंकार नहीं कर रहा है।

स्थानीय स्तर पर पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, विधायक का चुनाव लड़े अतुल गर्ग, दिनेश गोयल आदि टिकट के मुख्य दावेदारों हैं। शहर सीट से शुक्रवार को सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी प्रदीप त्यागी का नाम भी तेजी से उछला।
विज्ञापन


पार्टी के एक बड़े पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि राजनाथ सिंह गाजियाबाद से चुनाव नहीं लड़ेंगे। स्थानीय दावेदारों को भी टिकट नहीं मिलने के संकेत हैं। हालांकि टिकट किसे मिलेगा यह शनिवार रात या रविवार को ही पता चल सकेगा।

इस मामले में शुक्रवार कोराजनाथ सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका। हालांकि उन्होंने पूर्व में कई बार इस बारे में संसदीय बोर्ड का आदेश मानने की बात कही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें