फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं परेशान करेगा इंटरनेट, और फोन रहेगा ऑन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट का चलते-चलते बंद हो जाना, फोन नेटवर्क का हैंग हो जाना या कॉल मिस हो जाना ये सभी मोबाइल और नेट उपभोक्ताओं की रोज की समस्याएं है।
विज्ञापन


कभी ये समस्याएं कुछ देर के लिए होती है तो कई बार घंटों लग जाते है। साइबर सिटी के उपभोक्ताओं को जल्द ही ऐसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

निजी कंपनी यूटी स्टार कॉम जल्द ही टेलीकम्युनिकेशन और इंटरनेट सर्विस देने वाली कंपनियों के साथ काम करने जा रही है। इसे लेकर मंगलवार को एक बैठक होगी।

लगातार बढ़ रहे हैं इंटरनेट उपभोक्ता

मोबाइल और इंटरनेट के उपभोक्ता लगातार बढ़ रहे है। जिस कारण कई बार नेटवर्क रहता नहीं है। कई बार मोबाइल, कंप्यूटर में रखा डाटा सेव नहीं हो पाता।

मंगलवार को होने वाली बैठक में एयरटेल, वोडाफोन, बीएसएनएल, टाटा डोकोमो समेत कई मोबाइल सेवा मुहैया करवाने वाले कंपनियां भाग लेंगी।

कंपनी प्रेस प्रवक्ता ने बताया कि इन कंपनियों को टेक्निकल स्पोर्ट की जरूरत है। उपभोक्ताओं को कई बार मोबाइल सेवाएं नहीं मिल पाती।
विज्ञापन

इस तरह की होती हैं समस्याएं

सर्विस नहीं मिलती लेकिन नेटवर्क मोबाइल में या कंप्यूटर में दिख रहा होता है। यह सारी समस्या कम्युनिकेशन सर्किल है। क्योंकि उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

एक साथ एक्सेसेबिल्टी होने के कारण नेटवर्क क्रेश हो जाता है। विभिन्न कंपनियों के साथ होने वाली बैठक में इसी बात पर ध्यान दिया जाया कि कैसे इन कंपनियों को जगह मुहैया करवाई जाएं।

ताकि भविष्य में बढ़ने वाले उपभोक्ताओं को बेहतर नेटवर्क मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें