दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने खामोशी तोड़ते हुए आम आदमी पार्टी पर सीधा वार किया है। बीजेपी ने आप के जनता दरबार के गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में होने को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
दिल्ली बीजेपी के मुताबिक केजरीवाल गाजियाबाद में जनता दरबार लगाकर दिल्ली की जनता से साथ धोखा कर रहे हैं। केजरीवाल को इस बात पर गौर करना चाहिए कि वो दिल्ली की जनता के द्वारा चुने हुए मुख्यमंत्री हैं ना कि यूपी के।
ऐसे में केजरीवाल को यूपी की बजाय दिल्ली में ही जनता दरबार लगाना चाहिए। केजरीवाल का ऑफिस और घर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से 15 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं आम आदमी को वहां तक पहुंचने में ही एक घंटा लग जाता है।