फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के पास 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं- जी किशन रेड्डी

Tue, 11 Feb 2020 01:34 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी(फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लोकसभा में मंगलवार को चल रही बहस के दौरान 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' को लेकर कांग्रेस की तरफ से तमाम सवाल उठाए गए। कांग्रेस नेता विंसेंट एच पाला और जसबीर सिंह गिल ने लिखित प्रश्न किया कि क्या गृह मंत्रालय या किसी केंद्रीय या राज्य कानून प्रवर्तन एजेंसी द्वारा 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' नामक संगठन की पहचान की गई है?

विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि क्या यह शब्द (टुकड़े-टुकड़े गैंग) किसी तरह की विशिष्ट जानकारी पर आधारित है? इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने यह भी पूछा कि क्या मंत्रालय या खुफिया एजेंसी के पास 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के कथित नेताओं और सदस्यों की कोई सूची तैयार है?

इन सवालों का जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि मंत्रालय के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। मंत्रालय नहीं जानता कि यह नाम(टुकड़े-टुकड़े गैंग) कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा दिए गए इनपुट पर आधारित है या नहीं। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी कानून प्रवर्तन एजेंसी द्वारा सरकार के संज्ञान में ऐसी कोई सूचना नहीं लाई गई है, जिसमें किसी 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' नाम का जिक्र हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें