फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएसआई की बैठक में छाया अव्यवस्था का मुद्दा

Wed, 09 Jul 2014 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित ईएसआई दफ्तर में बुधवार को आयोजित सुविधा समागम बैठक में इस बार अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में फैली अव्यवस्थाओं का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन


यूनियन ने अधिकारियों को पूर्व में लिए गए निर्णयों को लागू नहीं करने पर खरी खोटी सुनाई। यूनियन ने अधिकारियों से बीमांकितों की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।

पढ़ें:दिल्ली एम्स और बीके अस्पताल के बीच विवाद थमा

रजिस्ट्रेशन का समय बढ़ाने, एबुंलेस की सुविधा, दवा व्यवसायियों से टाइअप और बीमांकितों को महंगी दवाइयां सस्ते में उपलब्ध कराने जैसे मुद्दे बैठक में गूंजे। क्षेत्रीय बोर्ड सदस्य बेचू गिरी ने बताया कि बैठकें खानापूर्ति रह गई हैं।
विज्ञापन


यूनियन मुद्दों को उठाता है, बैठक में आश्वासन मिलता है मगर यहां से जाते ही अधिकारी भूल जाते हैं। खामियाजा यहां की करीब छह लाख बीमांकितों को समस्या के रूप में भुगतना पड़ता है। इस मौके पर क्षेत्रीय निदेशक एस विश्वास, आरके सक्सेना, जसवंत सिंह एवं रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें