फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदनी चौक: नेता बदलते रहे पर हालात नहीं

Fri, 28 Mar 2014 08:42 PM IST
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र लोकसभा के दूसरे चुनाव से संसद के नक्शे में है, लेकिन कभी सबसे छोटी सीट में शामिल चांदनी चौक का 2009 में परिसीमन होने के बाद इसकी रूपरेखा बदल सी गई।
विज्ञापन


इस सीट पर मुस्लिम मतदाता कभी सीधे तौर पर निर्णायक होते थे, लेकिन अब वैश्य और अनुसूचित जाति के मतदाता भी अच्छी भूमिका में हैं। जैसे-जैसे इस सीट की भौगोलिक स्थिति बदली, वैसे-वैसे हालात भी बदले।

फिलहाल भाजपा, कांग्रेस और आप प्रत्याशी मुस्लिम और एससी मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में करने में जुटे हैं। इंद्रा कॉलोनी, सराय फूस, चांदनी चौक और शकूरबस्ती में एससी वोटर के अलावा पूरे क्षेत्र में 16 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

यहां तो सब कुछ हो रहा है फेल

चांदनी चौक में जाम और पार्किंग की समस्या तो है ही, साथ में पुराने लोग इधर-उधर भी गए। संकरी गलियों में सीवर जाम के कारण जलभराव की दिक्कतें भी हैं।

चांदनी चौक सर्वव्यापार मंडल के महासचिव संजय भार्गव ने कहा कि यहां कुछ नहीं हो रहा। कानून के खिलाफ काम होते हैं। रिक्शा पर प्रतिबंध है, लेकिन चल रहे हैं। रिक्शा बंद करके सीएनजी बस चलवाई गई थी, जो ट्रैफिक जाम के कारण बंद हो गई। बाजार में पार्किंग दिक्कत व ट्रैफिक जाम के कारण ग्राहक घट रहे हैं।

चंद्रावल विलेज, कमला नगर आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष बिजेंद्र खारी कहते हैं कि यहां की सबसे बड़ी दिक्कत पानी है। प्लांट नजदीक है, लेकिन कुछ ही घंटे पानी मिलता है। हालांकि मल्टीलेबल पार्किंग बनने से कमला नगर बाजार में थोड़ी दिक्कत कम हुई है।
विज्ञापन

सिब्‍बल भी नहीं बदल पाए यहां के हालात

चांदनी चौक के मॉडल टाउन, रोहिणी, गुजरावाला टाउन, डेरावाला, आदर्श नगर, शालीमार बाग और पीतपुरा में धनी लोग ज्यादा रहते हैं। शास्त्री नगर निवासी हरि बंसल कहते हैं कि यहां गंदे स्क्रैप पॉलीथिन के गोदाम हैं। जिससे हमेशा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा होती हैं। जन प्रतिनिधियों से कोई भी समस्या बताई जाती है तो वह सुनते नहीं हैं।

इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री कपिल सब्बिल ही मौजूदा सांसद हैं। उन्होंने भी क्षेत्र के विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। हालांकि वोटरों को रिझाने के लिए उन्होंने अपना पांच साल का रिपोर्ट कार्ड तैयार करवाया है जिसमें उनकी ओर से कराए गए कामों का ब्यौरा है।

इस बार इस सीट पर सिब्बल के खिलाफ बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन और AAP के प्रवक्ता आशुतोष मैदान में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें