फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा ने दी अपने विधायकों को चेतावनी!

Sun, 07 Sep 2014 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि कोई भी विधायक अपनी टिकट पक्की न समझे। इस बार सीटिंग-गेटिंग का फार्मूला नहीं चलेगा। कोई इस समय विधायक है इसका मतलब यह नहीं है कि उसे टिकट मिल ही जाएगी। मुख्यमंत्री शनिवार को नगर निगम सभागार में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार लगातार तीसरी बार बनेगी। मोदी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल में जो महंगाई बढ़ी है उससे जनता की आशा, निराशा में बदल गई है।

यही वजह है कि बिहार और उत्तराखंड के उप चुनावों में मोदी फैक्टर नहीं चला। किसी भी मामले में गुजरात मॉडल हरियाणा से बेहतर नहीं है। इसलिए हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत का पूरा भरोसा है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आलू, प्याज और टमाटर का दाम कांग्रेस के वक्त जितना कर दें तब भी जनता काफी राहत महसूस करेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने रसोई गैस का दाम बढ़ाने की फाइल तैयार कर ली है, जिसकी घोषणा हरियाणा का चुनाव होते ही हो जाएगी। उन्होंने मोदी का नाम लिए बिना कहा कि हरियाणा में व्यक्ति विशेष का जादू नहीं चलने वाला है।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह एवं बीरेंद्र सिंह न तो उनके रास्ते का कांटा पहले थे और न ही अब हैं। कांग्रेस छोड़कर वही लोग जा रहे हैं जिन्हें टिकट नहीं मिलने का अंदेशा है, जो हारे हुए हैं अथवा जिनकी राजनीतिक जमीन नहीं है।

उन्होंने कहा कि चौटाला राज को सभी लोग अच्छी तरह से जानते होंगे कि इसमें लूट-खसोट किस कदर बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि विरोधियों के यह आरोप बेबुनियाद हैं कि हरियाणा सरकार पर नौकरशाही हावी रही है।

हाईकोर्ट द्वारा डीएलएफ जमीन आवंटन रद्द करने के मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रोजेक्ट उन्होंने पास नहीं किया था।

इसे तो 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने पास किया था। हुडा ने दावा किया कि उन्होंने किसी बिल्डर को जमीन नहीं दी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक निजी कंपनी के कारण पैदा हुए बिजली संकट को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें