नोएडा, दादरी के तुलसी विहार कॉलोनी में 5 दिसंबर को बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस को अब तक आरोपियों का सुराग नहीं मिला है। हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से लोगों में नाराजगी है। वहीं प्रभारी निरीक्षक बीपी मलिक का कहना है कि महिला के नाम गांव में करीब 12 बीघा जमीन है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में है।
जमीन से जुडे़ मामले के चलते हत्या की आशंका है। इस पहलू से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव बील निवासी मिश्रो देवी तुलसी विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहती थीं और परचून की दुकान चलाती थीं।
वारदात वाले दिन वह ग्राहक को सामान दे रही थीं। तभी बाइक सवार दो लोग आए। उन्होंने महिला से सिगरेट मांगी और उसके बाद दो गोली मारकर फरार हो गए। परिजनों ने दो हमलावरों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।