फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शशि गार्डन मोड़ पर बस स्टैंड नहीं, सड़क किनारे इंतजार करने को मजबूर यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
-कई प्रमुख रूटों की बसें, मगर न बैठने की जगह न मौसम से बचाव, सड़क किनारे इंतजार बना जोखिम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शशि गार्डन मोड़ पर बस स्टैंड की सुविधा नहीं होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां बस पकड़ने पहुंचने वाले यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। कई बार बस आने में काफी समय लग जाता है, जिससे यात्रियों की दिक्कत और बढ़ जाती है।

बस स्टैंड नहीं होने के कारण यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में उन्हें लंबे समय तक खड़े रहकर बस का इंतजार करना पड़ता है। सड़क किनारे खड़े रहने से तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने का खतरा भी बना रहता है। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह स्थिति अधिक जोखिम भरी होती है।
विज्ञापन


कई इलाकों के लिए मिलती हैं बसें

शशि गार्डन मोड़ से त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी, मयूर विहार फेज-1, फेज-2 और फेज-3, आनंद विहार, सीलमपुर, मोरी गेट, कमला मार्केट, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, नेहरू प्लेस, आनंद पर्वत, संगम विहार और शिवाजी स्टेडियम की ओर जाने वाली बसें मिलती हैं। यात्रियों को अपने गंतव्य के अनुसार संबंधित रूट की बस का इंतजार करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पहले बस स्टैंड हुआ करता था, लेकिन उसे हटाए जाने के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी नया स्टैंड नहीं बनाया गया। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द बस स्टैंड बनाने की मांग की है, ताकि यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर इंतजार करने की मजबूरी से राहत मिल सके।

वर्जन-

कई बार बस का काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है, जिस कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। चाहे बारिश हो, तेज धूप हो या फिर ठंड सड़क किनारे ही बस का इंतजार करना पड़ता है। - विष्णु शर्मा
विज्ञापन



कहीं भी जाने के लिए अमूमन इसी बस स्टॉप से बसें मिलती है, लेकिन कोई भी बैठने की सुविधा नहीं होने से अक्सर बच्चों के साथ बाहर जाना मुश्किल हो जाता है। - आरती देवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें