फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिल्ली के आवासीय परिसरों में नहीं चलेंगे बार और डिस्को, डीडीए की बोर्ड बैठक का बड़ा फैसला

Wed, 20 Jun 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट से आदेश के बाद दिल्ली विकास प्राधिकरण ने राजधानी को सीलिंग से बचाने की तैयारी पूरी कर ली है। मंगलवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में मास्टर प्लान 2021 के संशोधन पर अहम फैसले लिए गए।

विज्ञापन


इसके तहत दिल्ली में आवासीय इलाकों में पब, रेस्तरां और डिस्को के अलावा शराब की दुकानों पर प्रतिबंध लगाया गया है। डीडीए के अनुसार शराब की दुकानों, बार, डिस्को, पब और क्लब को मिक्सलैंड के तहत आवासीय परिसरों में अनुमति नहीं दी जाएगी। बैठक के बाद प्रस्ताव शहरी कार्य मंत्रालय को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि यहां से अंतिम मुहर लगने के बाद दिल्ली के मास्टर प्लान 2021 में संशोधन हो सकेगा।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डीडीए ने 15 दिन की अवधि के लिए पब्लिक डोमेन में संशोधनों पर आपत्ति/सुझाव मांगे थे। इस दौरान दुकान एवं आवास के लिए 814 और गोदामों के लिए 115 आपत्तियां/सुझाव मिले। इसके बाद डीडीए ने जनसुनवाई में सभी के पक्ष को संशोधन के लिए प्रस्तावित भी किया।
विज्ञापन


डीडीए के अनुसार मास्टर प्लान संशोधन में गोदाम समूहों (क्लस्टरों) के पुनर्विकास को लेकर भी फैसले हुए हैं। जिनका विकास सन् 1962 से पहले हुआ है, जैसे- लाजपत नगर, राजौरी गार्डन, तिलक नगर, कमला नगर आदि इलाकों में मिक्सलैंड पॉलिसी लागू रहेगी।

विज्ञापन

कन्वर्जन चॉर्ज को लेकर जो फैसले यथावत रहेंगे

demo pic
डीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि फरवरी में डीडीए ने एफएआर और कन्वर्जन चॉर्ज को लेकर जो फैसले लिए थे, वे यथावत रखे गए हैं। पार्किंग को लेकर न्यूनतम 1 हजार वर्गमीटर आकार के प्लाट के साथ रखने की अनुमति दी जा सकेगी। यदि आस-पास कोई पार्किंग सुविधा उपलब्ध न हो तो ऐसे क्षेत्रों को पैदल शापिंग स्ट्रीट के रूप में घोषित किया जा सकता है। इसकी जिम्मेदारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को दी जाएगी।

इन मानदंडों का किया जाएगा पालन
डीडीए के अनुसार, मूल वास्तविकता के चलते पुनर्विकास प्रक्रिया को लेकर कुछ मानदंडों पर फैसला लिया है। इसमें 12 मीटर चौड़ी सड़कों पर कृषि गोदामों को नियमित किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली में अब सड़कों और सर्विस लेन के लिए 10 प्रतिशत क्षेत्र आरक्षित होगा। कॉमन पार्किंग, खाली पार्किंग और लोडिंग क्षेत्रों के लिए भी 10 प्रतिशत क्षेत्र आरक्षित होगा। इलैक्ट्रिक सब स्टेशन, फायर स्टेशन, पुलिस पोस्ट, सर्विसिंग, लोडिंग एवं बोर्डिंग के लिए भी क्षेत्र आरक्षित होगा।

दिल्ली जलबोर्ड को बनानी होगी योजना
डीडीए ने मास्टर प्लान 2021 के संशोधन में दिल्ली में पानी की किल्लत को भी शामिल किया है। दिल्ली जल बोर्ड को राजधानी में जलापूर्ति के लिए एक सटीक योजना तैयार करने का आदेश दिया जाएगा। साथ ही ड्रेनेज और सीवर को लेकर भी नीति तय करनी होगी। जमीन के अंदर ही भू जल स्टोरेज टैंक, हार्वेस्टिंग सिस्टम इत्यादि सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें