फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ फिल्म देखने आया था, रास्ते में अचानक कुछ ऐसा हुआ उड़ गए होश

Wed, 20 Jun 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नाबालिग अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने आया था, रास्ते में अचानक कुछ ऐसा हुआ देखकर सबके होश उड़ गए। जानिए क्या हुआ था नाबालिग के साथ...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की है। ग्रेटर नोएडा के दादरी में आदर्श नगर के रहने वाले फर्नीचर विक्रेता यूसुफ का बेटा साहिल अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने आया था। नाबालिग की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। 

किशोर की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों ने दोस्तों पर शक जाहिर करते हुए सोमवार को एसएसपी कार्यालय और सूरजपुर कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बता दें कि दादरी के आदर्श नगर निवासी फर्नीचर विक्रेता यूसुफ के पुत्र साहिल (17) को उसके तीन दोस्त रविवार सुबह ग्रेटर नोएडा फिल्म दिखाने के लिए लाए थे। 
विज्ञापन

रविवार शाम परिजनों को साहिल के दोस्तों के परिवार वालों ने सूचना दी कि साहिल हादसे में घायल हो गया है और कैलाश अस्पताल में भर्ती है। परिजन अस्पताल आए तो साहिल की मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने आरोप लगाया कि साहिल के शरीर पर चाकू के निशान थे। उसके सीने पर चाकू से ‘एन’ लिखा हुआ था। परिजनों ने इस मामले में दोस्तों पर ही शक जाहिर करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। 

वहीं हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे उसके दो दोस्तों ने बताया था कि उनका ऑटो किसी वाहन से टकरा गया था। इससे साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने पुलिस से उसके दोस्तों पर ही शक जाहिर करते हुए कार्रवाई करने की मांग की।  

इस मामले में परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का शक जाहिर करते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।   -पंकज राय, सूरजपुर कोतवाली प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें