फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ हाईसिक्योरिटी जेल में रहेगा शहाबुद्दीन

Mon, 20 Feb 2017 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
शहाबुद्दीन का होगा एम्स में इलाज - फोटो : Getty
विज्ञापन
तिहाड़ के जेल नंबर दो में अब दो डॉन रहेंगे। भारी सुरक्षा के बीच रविवार सुबह राष्ट्रीय जनता दल के बाहुबली नेता व पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को तिहाड़ जेल लाया गया। शहाबुद्दीन तिहाड़ के जेल संख्या दो के हाईसिक्योरिटी सेल में रहेंगे। इसी जेल में अंडर वल्र्ड डॉन छोटा राजन भी रह रहा है।
विज्ञापन


शहाबुद्दीन के जेल में आने के बाद उस सेल की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गयी है। जेल की सुरक्षा की जिम्मेदारी तमिलनाडू स्पेशल पुलिस की टीम के अलावा जेल पुलिस को भी दी गयी है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी पूर्व सांसद की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। पूर्व सांसद सेल में अकेले ही रहेंगे। 

रविवार सुबह आठ बजे बिहार के राजेंद्र नगर स्टेशन से चलने वाली संपूर्ण क्रांति से शहाबुद्दीन को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लाया गया। भारी संख्या में बिहार पुलिस के साथ दिल्ली पहुंचे शहाबुद्दीन की सुरक्षा के लिए सुबह से ही दिल्ली पुलिस रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन


जहां से शहाबुद्दीन को पुलिस वैन से तिहाड़ ले जाया गया। करीब नौ बजे शहाबुद्दीन को तिहाड़ के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उसके बाद पूर्व सांसद को जेल संख्या दो के ए ब्लॉक में रखा गया। 

शहाबुद्दीन को जेल मैन्युअल से जेल अधिकारियों ने अवगत कराया

shahabuddin - फोटो : अमर उजाला
शहाबुद्दीन को जेल मैन्युअल से जेल अधिकारियों ने अवगत कराया। उनकी काउंसलिंग भी करायी गयी। इस दौरान पूर्व सांसद चुपचाप सब कुछ सुनते रहे। तिहाड़ सूत्रों का कहना शहाबुद्दीन के चेहरे पर तनाव साफ साफ झलक रहा था। वह सवाल भी पूछना चाह रहे थे लेकिन उन्होंने कुछ पूछा नहीं।

हालांकि नाश्ते के समय के बाद तिहाड़ पहुंचे थे बावजूद उन्हें नाश्ते के तौर पर हल्का खाना दिया गया। शहाबुद्दीन को जिस हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है उसी सेल में शौचालय और नहाने का प्रबंध है।

सूत्रों का कहना है कि सेल में पहुंचने के बाद उन्हें बाल्टी और मग दिया गया। जिसके बाद पूर्व सांसद ने स्नान किया। पूर्व सांसद को सोने और बिछाने के लिए कंबल दिया गया है।
विज्ञापन

स्टेशन पर शहाबुद्दीन के समïर्थन में लगे नारे 

shahabuddin - फोटो : अमर उजाला
जेल अधिकारियों ने बताया कि तिहाड़ में शहाबुद्दीन को कोई अतिरिक्त सुविधाएं नहीं दी जाएगी। उनके मुताबिक जेल में कोई कैदी हाईप्रोफाइल नहीं होता है। तिहाड़ में जेल मैन्युअल के मुताबिक ही काम किया जाता है।

शहाबुद्दीन को लेकर जैसे ही सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। काफी संख्या में उनके समर्थक प्लेटफार्म पर जमा हो गये और शहाबुद्दीन के समर्थन में नारे लगाने लगे।

उनके हाथ में तख्ती थी जिसमें शहाबुद्दीन का फोटो लगा हुआ था। समर्थक बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार और राजद सुप्रीमों लालू यादव के खिलाफ भी नारे लगाए। कोच से बाहर निकलने के दौरान शहाबुद्दीन ने अपने समर्थकों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें